सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News boat sank in Mata Tila Dam near Shutharia temple on Shivpuri-Lalitpur border 14 people were on board

MP News: शिवपुरी-ललितपुर बॉर्डर पर माताटीला डैम में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सात डूबे, आठ को बचाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

रजावन गांव के 15 लोग नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। बीच रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

MP News boat sank in Mata Tila Dam near Shutharia temple on Shivpuri-Lalitpur border 14 people were on board
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र स्थित माता टीला डैम में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। 15 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से तीन महिलाओं और चार बच्चों सहित सात लोग डूब गए। आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सात लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रजावन गांव के 15 लोग नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। बीच रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार कई लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया, लेकिन तीन महिलाओं और चार बच्चों का रात तक कोई पता नहीं चला। आशंका है कि ये बांध में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साप्ताहिक बाजार जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे लोग, पगडंडी मार्ग पर आठ फीट का गोफ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। शिवपुरी एसपी ने बताया कि बचाव कार्य तेज कर दिया गया है और जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

ये हैं लापता
लापता लोगों में शारदा (55) पत्नी इमारत लोधी, कुमकुम (15) पुत्री अनूप लोधी, लीला (40) पत्नी रामनिवास लोधी, चाइना (14) पुत्री लक्षणीराम लोधी, कान्हा (सात) पुत्र कप्तान लोधी, रामदेवी (35) पत्नी भुरा लोधी और शिवा (आठ) पुत्र भूरा लोधी का अभी तक पता नहीं चला। सभी लोग राजवन गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर रविंद्र चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ टीमों को लेकर पहुंचे गए थे। देर रात तक लापता लोगों का पता नहीं चला था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed