{"_id":"6854109dd38d1ef078017c57","slug":"shivpuri-preparations-for-yoga-are-going-on-in-full-swing-in-shivpuri-circle-jail-prisoners-are-excited-about-yoga-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3077413-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: शिवपुरी सर्किल जेल में योग की तैयारियां जोर-जोर से जारी, कैदियों में उत्साह का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: शिवपुरी सर्किल जेल में योग की तैयारियां जोर-जोर से जारी, कैदियों में उत्साह का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी सर्किल जेल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोरों पर है। रोजाना 200 कैदी योग प्रशिक्षण ले रहे हैं। पुरुष और महिला कैदियों के लिए अलग-अलग शिविर चल रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
शिवपुरी सर्कल जेल में योग अभ्यास करते हुए कैदी एवं अन्य अधिकारी गण
विज्ञापन
विस्तार
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। शिवपुरी की सर्किल जेल में भी बंदी कैदियों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह है। शिवपुरी सर्किल जेल में जेल प्रशासन द्वारा समर्थ मेडी योगा एंड नेचर केयर थेरेपी सेंटर के माध्यम से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर प्रतिदिन शिवपुरी सर्किल जेल में बंदी कैदियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें 200 कैदी प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- आधी अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे कर्मचारी, बाल आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद पुरुष और महिला कैदियों के लिए यह योग अभ्यास शिविर अलग-अलग आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें समर्थ मेडी योगा एंड नेचर केयर थेरेपी सेंटर की मदद ली जा रही है। यहां पर योग की विभिन्न विधाओं के माध्यम से बंदी कैदियों के बीच योग से किस तरह से निरोगी काया बनाई जा सकती है इसके बारे में बताया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह यहां योग अभ्यास चल रहा है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां पर योग अभ्यास होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में बंदी कैदियों के लिए योग अभ्यास कर रहीं ममता त्रिपाठी ने बताया कि वह यहां पर योग के अलावा मेडी योगा और नेचर थेरेपी के माध्यम से किस तरह से स्वस्थ रहा जा सकता है इसके बारे में बता रही हैं और योगा की प्रतिदिन प्रैक्टिस करा रही हैं।
ये भी पढ़ें- बच्ची की मौत से आक्रोश, महिलाओं ने किया चक्काजाम, कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
योग अभ्यास कराने वाले संजीव राठौर और विकास त्रिपाठी ने बताया कि वह यहां पर योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से योग अभ्यास करा रहे हैं। शिवपुरी सर्किल जेल के अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के बंदी कैदियों में उत्साह का माहौल है और यहां पर प्रतिदिन योग अभ्यास कराया जा रहा है।
शिवपुरी सर्किल जेल में बंद एक कैदी गोपाल कुशवाह ने बताया कि हम उत्साह के साथ तैयारी कर रहे हैं। एक अन्य कैदी उदभान सिंह रावत ने बताया कि उत्साह का माहौल है और हम प्रतिदिन योग कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X