सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   shivpuri-The satellite collar of a tiger named Tandav was damaged, it was replaced after being sedated

Shivpuri News: टाइगर 'तांडव' की ट्रैकिंग में आई रुकावट, सेटेलाइट कॉलर खराब होने पर बेहोश कर बदला गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से लाए गए मेल टाइगर एमटी-5 (तांडव) की लोकेशन सेटेलाइट कॉलर से नहीं मिल रही थी। इस वजह से उसकी ठीक से निगरानी नहीं हो पा रही थी। रिजर्व की मॉनिटरिंग टीम और अधिकारी उसे सिर्फ रेडियो सिग्नल के जरिए ही ट्रैक कर रहे थे।

shivpuri-The satellite collar of a tiger named Tandav was damaged, it was replaced after being sedated
टाइगर का कॉलर बदलते हुए वन अधिकारी कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से लाए गए मेल टाइगर एमटी-5 (तांडव) की लोकेशन सेटेलाइट कॉलर से नहीं मिल पा रही थी। इस कारण टाइगर की सही ट्रैकिंग नहीं हो रही थी। रिजर्व की मॉनिटरिंग टीम और अधिकारी उसे सिर्फ रेडियो सिग्नल से ही ट्रैक कर पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए टाइगर को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) किया गया और उसका पुराना सेटेलाइट कॉलर हटाकर नया कॉलर लगाया गया।

Trending Videos


कॉलर बदलने में विशेषज्ञों की टीम ने की मदद

माधव टाइगर रिजर्व की उप संचालक प्रियांशी सिंह ने बताया कि टाइगर एमटी-5 को सुरक्षित तरीके से बेहोश कर नया सेटेलाइट कॉलर पहनाया गया। इस प्रक्रिया में वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार जाटव, कूनो पार्क के डॉक्टर, डब्ल्यूआईआई की टीम, और टाइगर रिजर्व के अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जब से टाइगर को बांधवगढ़ से लाया गया था, तभी से उसके पुराने कॉलर में सिग्नल की दिक्कत आ रही थी। अब नए कॉलर से उसकी निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधव टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि टाइगर तांडव के पुराने सेटेलाइट कॉलर में काफी समय से सिग्नल की दिक्कत थी। इस बारे में जब WII (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) को जानकारी दी गई, तो उन्होंने पहले कहा कि कॉलर अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  इंदौर में इतिहास को सहेजने का जुनून, किसी ने सिक्के तो किसी ने संजोए 90 हजार गाने

फिलहाल टाइगर एक ही इलाके में रुका हुआ था, इसलिए उसकी निगरानी में ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही थी। लेकिन अब जैसे-जैसे मौसम बदलेगा, टाइगर दूसरे क्षेत्रों में भी घूम सकता है। ताकि ऐसे समय में उसकी सही लोकेशन मिलती रहे और ट्रैकिंग में कोई दिक्कत न हो, इसलिए नया कॉलर लगाया गया है।

माधव टाइगर रिजर्व का जंगल टाइगरों को खूब भा रहा

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में फिलहाल कुल 7 टाइगर और उनके शावक हैं। इनमें से 5 टाइगर दूसरे जंगलों से यहां लाए गए हैं, जबकि 2 शावकों का जन्म यहीं हुआ है। कुछ दिन पहले शिवपुरी शहर के झांसी रोड पर एक टाइगर दिखाई दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि रिजर्व के अंदर 'जार्ज कैसल' इलाके में छोड़ी गई फीमेल टाइगर को पास के मझेरा जंगल का इलाका काफी पसंद आ गया है। वह कभी-कभी सड़क पार कर उस इलाके में भी घूमने चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed