फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A four-day-old infant... missing from the bed, then the body found in a sealed drum! What exactly happened

Sidhi: चार दिन की मासूम बिस्तर से हुई गायब...कुछ देर बाद बंद ड्रम में मिला शव, घर के अंदर आखिर हुआ क्या?

Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
सार

चार दिन की नवजात प्रिशा अपने बिस्तर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद उसका शव घर के बाहर पानी से भरे बंद प्लास्टिक ड्रम में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A four-day-old infant... missing from the bed, then the body found in a sealed drum! What exactly happened
मासूम मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी-820 में महज चार दिन की नवजात बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरहट में बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा था। 28 जुलाई को मां और नवजात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन परिवार ने बच्ची को बिस्तर पर नहीं पाया। इसके बाद घर और आसपास उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव घर के सामने रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला
 
घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि महज चार दिन की नवजात बिस्तर से ड्रम तक कैसे पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्रम का ढक्कन भी बंद था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिवार सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed