{"_id":"67c71b787383b451e601321c","slug":"huge-fire-breaks-out-in-lg-showroom-loss-worth-crores-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2691958-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Tue, 04 Mar 2025 10:27 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:27 PM IST
सार
रीवा में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भयानक आग लग गई। इस दौरान लाखों का सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में रीवा शहर के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार देर शाम एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि लपटें शोरूम से निकलकर सड़क तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। शोरूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों और पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रीवा शहर में अब तक की सबसे बड़ी आग की घटना है। प्राथमिक जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस घटना ने रीवा शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
लोगों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में फायर सेफ्टी के मानकों की अनदेखी कहीं और बड़े हादसे को न्योता न दे। फिलहाल, दमकल विभाग आग को पूरी तरह बुझाने में जुटा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रीवा की यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि समय रहते सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करना बेहद जरूरी हो गया है।
