फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP News: A 70 feet high transmission tower collapsed in Sidhi, Five workers working there died, Four injured

MP News: सीधी में 70 फीट ऊंचा ट्रांसमिशन टावर टूटकर गिरा, काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत, चार घायल

Thu, 26 Dec 2024 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 06:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन तहसील के आमडाड गांव में गुरुवार को एक 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन टावर गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
MP News: A 70 feet high transmission tower collapsed in Sidhi, Five workers working there died, Four injured
सीधी में टॉवर टूटकर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा मे 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया। जिसकी वजह से उसमे काम कर रहे नौ मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए, उसकी वजह से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। अस्पताल ले जाते और इलाज के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। चार लोग अभी भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए उन सभी को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल यह हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ है। जहा करीब 70 फीट ऊंचाई पर सभी मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक बीच से टावर टूट गया। इसके बाद सभी मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज करवाने के लिए गांव के अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


1000 किलोमीटर दूर से आए थे मजदूर
हादसे में घायल सभी मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं हैं। वे 1000 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से यहां काम करने के लिए आए हुए थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आज उनके साथ यह भीषण हादसा हो जाएगा और उनकी जान चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में दो सगे भाई
पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आए मजदूर में से दो मजदूर सगे भाई थे। जिनकी मौत हो चुकी है। यह दोनों सगे भाई पिछले तीन सालों से अलग-अलग क्षेत्र में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में काम कर रहे थे। वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया है कि हादसे की एक खबर मिली थी। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed