{"_id":"678e66d8bd3681a5c9043c33","slug":"mp-news-bjp-mla-reeti-pathak-s-question-to-deputy-cm-where-is-the-seven-crore-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP विधायक रीति पाठक का डिप्टी सीएम से सवाल- सात करोड़ कहां है? मेरे पत्रों का जवाब क्यों नहीं देते?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP विधायक रीति पाठक का डिप्टी सीएम से सवाल- सात करोड़ कहां है? मेरे पत्रों का जवाब क्यों नहीं देते?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सीधी विधायक रीति पाठक ने सीधी अस्पताल के शुभारंभ पर मंच से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधा। उन्होंने 6-7 पत्रों के अनुत्तरित रहने और 7 करोड़ रुपए की अस्पताल विकास राशि के उपयोग का पता न होने पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिना जवाब दिए चलते बने।
विधायक रीति पाठक ने भरी सभा में ही डिप्टी सीएम से सवाल कर डाले।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले के सीधी अस्पताल के भव्य शुभारंभ के अवसर पर सीधी विधायक ने कुछ ऐसा कहा कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला चलते बने। उन्होंने मंच पर सबके सामने ही उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कई बड़ी बातें कह डाली।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग का प्रभाव दिया गया है जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए लगातार सीधी विधायक रीति पाठक के द्वारा उन्हें पत्र लिखा जा रहा है। लेकिन 6 से 7 बार पत्र लिखने के बाद भी राजेंद्र शुक्ल के द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। जिससे नाराज चल रही सीधी विधायक रीति पाठक ने अपने ही सरकार के मंत्री पर निशाना सजाते हुए मंच से यह बातें कह डाली। उन्होंने कहा कि हमने 6 से 7 बार पत्र लिखा है लेकिन किसी भी पत्र का जवाब आपके द्वारा अभी नहीं दिया गया है।
7 करोड़ रुपए हो गए गायब
इतना ही नहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया राजेंद्र शुक्ला को मंच से ही उन्होंने यह बताया कि 7 करोड़ रुपए की राशि मेरे द्वारा जिला अस्पताल के विकास कार्यों के लिए दी गई थी। लेकिन उन विकास कार्यों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पता नहीं कहां वो राशि अचानक गायब हो गई, उसकी अभी तक खोज खबर ही नहीं है।
प्राइवेट अस्पताल के कार्यक्रम में आए थे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया राजेंद्र शुक्ला बीते 17 जनवरी को सीधी शहर के प्राइवेट सीधी अस्पताल के शुभारंभ के लिए आए हुए थे। जिस दौरान रीति पाठक ने यह बातें कही हैं।
जब इस पूरे मामले को लेकर सीधी विधायक रीति पाठक से बात की गई तब उन्होंने बताया कि इसमें कुछ खास विषय नहीं है जो पत्र गायब हो गए हैं उसके विषय में मैंने उन्हें संज्ञान दिलवाया है। मैंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर यह राशि जारी की थी जैसे अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था इक्विपमेंट की व्यवस्था सहित अन्य सामग्रियां शामिल थीं।
जीतू पटवारी ने साधा निशाना
रीति पाठक का यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि विधायक की सुनवाई भी नहीं हो रही है, तो आम नागरिकों की क्या हैसियत होगी? सवाल यह भी है कि उप मुख्यमंत्री जैसे ऐसे कितने नेता हैं, जो सिर्फ अपने जिलों में सीमित हो गए हैं और पूरी ताकत से लोकल पॉलिटिक्स इंजॉय कर रहे हैं? सरकार यह भी तो बताए कि 7 करोड़ कहां गए? यदि एक जिले में ये हाल है, तो 55 जिलों का हिसाब भी दें? लूट का यह 'परिवहन' कब तक, कहां तक?.
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X