सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   "Oh my goodness... haven't you received the tricycle yet?" MLA Reeti Pathak expressed surprise.

'बप्पा रे...अभी तक ट्राई साइकिल नहीं मिली?’: सीधी विधायक का दिव्यांग महिला ने पकड़ा पैर; SDM नहीं दे सके जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Sidhi News: विधायक ने महिला से कहा, छोड़ो मेरा पैर, नहीं तो मैं गिर जाऊंगी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने महिला के हाथों से विधायक का पैर छुड़ाया। पढ़ें पूरा मामला

"Oh my goodness... haven't you received the tricycle yet?" MLA Reeti Pathak expressed surprise.
सीधी विधायक का दिव्यांग महिला ने पकड़ा पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में शनिवार को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के समापन के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही सीधी विधायक रीति पाठक बाहर निकलने लगीं, तभी ग्राम बम्हनी निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग आदिवासी महिला छोटी रावत ने उनके पैर पकड़ लिए और अपनी पीड़ा सुनाने लगी।



महिला ने बताया कि वह लंबे समय से ट्राई साइकिल की मांग कर रही हैं। कई बार आवेदन देने और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद आज तक उन्हें ट्राई साइकिल नहीं मिल सकी। महिला का आरोप है कि उन्होंने गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, सुविधा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली से तय होगा किस सेंटर पर पहुंचेगा प्रश्नपत्र, मोबाइल-स्मार्ट वॉच व ब्लूटूथ प्रतिबंधित
विज्ञापन


महिला की व्यथा सुनकर विधायक रीति पाठक आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने अपने सिर पर हाथ रखते हुए कहा, मोर बप्पा रे... अभी तक इनको साइकिल नहीं मिली! इसके बाद विधायक ने एसडीएम राकेश शुक्ला की ओर देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक की प्रतिक्रिया के बावजूद एसडीएम ने न तो कोई जवाब दिया, न ही महिला की ओर देखा और न ही पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसके बाद विधायक ने अपने साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता को महिला का नाम और पता नोट करने के निर्देश दिए, ताकि उसकी समस्या का समाधान कराया जा सके।

इस दौरान विधायक ने महिला से कहा, छोड़ो मेरा पैर, नहीं तो मैं गिर जाऊंगी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने महिला के हाथों से विधायक का पैर छुड़ाया। कार्यक्रम में विधायक रीति पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम सिंह, गोपद बनास एसडीएम राकेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

वहीं, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है और यह घटना उसी का उदाहरण है। इस संबंध में विधायक रीति पाठक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, छोटी रावत का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई और उन्हें अब भी ट्राई साइकिल मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed