सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Sidhi News: Lokayukta arrested the head constable taking bribe

Sidhi News: प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, जमानत देने के लिए मांगे थे पांच हजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Dec 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जहां रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत खड्डी चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Sidhi News: Lokayukta arrested the head constable taking bribe
प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले में रिश्वत लेने और देने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पुलिस विभाग भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां पुलिस से विभाग के प्रधान आरक्षक को रंगेहाथ लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


सीधी जिले की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम खड्डी के रहने वाले दिवाकर द्विवेदी से खड्डी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। दिवाकर द्विवेदी के लड़के और भांजे के ऊपर चौकी में मामला दर्ज हुआ था। जमानत देने के लिए पैसे की मांग लगातार की जा रही थी। इसके बाद दिवाकर द्विवेदी ने घटनाक्रम की सूचना लोकायुक्त पुलिस रीवा को दी। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रधान आरक्षक को दिवाकर द्विवेदी के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया है कि 15 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। उसके बाद हम लोगों ने पहले सत्यापन किया फिर 15 हजार लेते हुए रंगे हाथ प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed