{"_id":"6a78179c00aba315770fb4a5","slug":"uproar-follows-suspicious-death-of-a-laborer-family-members-surround-the-house-wife-and-daughter-trapped-inside-sidhi-news-c-1-1-noi1337-4592769-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीधी में मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने घेरा मकान; पत्नी-बेटी घर में रहीं कैद, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीधी में मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, परिजनों ने घेरा मकान; पत्नी-बेटी घर में रहीं कैद, पहुंची पुलिस
Sun, 09 Aug 2026 12:04 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
MP News: सीधी के मधुरी गांव में राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तनाव बढ़ गया। परिजनों ने करीब 100 लोगों के साथ मकान का घेराव किया। मृतक की पत्नी ने मजदूरी के 18 हजार रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुरी में राजमिस्त्री दिनेश साकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं, मृतक के परिजन और रिश्तेदार करीब 100 की संख्या में पहुंचकर लक्ष्मीकांत पटेल के घर का घेराव कर दिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से मौके पर स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश साकेत शनिवार रात करीब 10 बजे ग्राम मधुरी निवासी लक्ष्मीकांत पटेल के घर गया था। जहां रात में उसी मकान में उसकी लाश मिली। वहीं, मृतक की पत्नी निर्मला साकेत का आरोप है कि उनके पति लक्ष्मीकांत पटेल के यहां राजमिस्त्री का काम करते थे और उनकी 18 हजार रुपये से अधिक की मजदूरी बाकी थी। मजदूरी मांगने के लिए ही दिनेश के वहां जाने की बात सामने आई है।
सुबह 10 बजे परिजनों ने घेरा मकान
रविवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में लक्ष्मीकांत पटेल के घर पहुंच गए। जहां करीब 100 लोगों के पहुंचने के बाद उन्होंने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लक्ष्मीकांत पटेल की पत्नी और बेटी घर के अंदर ही रह गईं और बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से वे घर से बाहर नहीं निकल सकीं।
विज्ञापन
बता दें कि ,मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को मकान से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाइश दी जा रही है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और जांच पूरी होने दें।
ये भी पढ़ें- गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर
मकान मालिक ने छत से गिरने की बताई वजह
वहीं, इस मामले में लक्ष्मीकांत पटेल का कहना है कि शनिवार रात वह और दिनेश साकेत दूसरी मंजिल की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। जहां दिनेश नीचे उतरने लगा, लेकिन सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गया। लक्ष्मीकांत के मुताबिक, गिरने के बाद दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई और उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अब जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर लक्ष्मीकांत पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव को रविवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।