{"_id":"69e60c97c89422f466031757","slug":"camped-in-morwa-for-a-month-and-prepared-to-rob-a-bank-singrauli-news-c-1-1-noi1509-4188247-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली बैंक डकैती: आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उगले राज, मोरवा में किराए का मकान लेकर रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली बैंक डकैती: आरोपी ने पुलिस पूछताछ में उगले राज, मोरवा में किराए का मकान लेकर रची थी लूट की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली बैंक लूट में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने लगभग एक महीने तक मोरवा में रहकर इस लूट की साजिश रची।
किराए का कच्चा मकान, जहां रची करोड़ों की लूट की साजिश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार को हुई लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कमलेश कुमार ने खुलासा किया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक माह पहले से ही योजना बनानी शुरू कर दी थी। इसके तहत उन्होंने मोरवा क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के समीप बदामी देवी के मकान को किराए पर लिया था। मकान किराए पर लेते समय उन्होंने खुद को मजदूर बताया था। शुरुआत में वहां केवल तीन लोग रह रहे थे लेकिन घटना से कुछ दिन पहले उनके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुबह ही घर से निकल जाते थे और देर शाम तक बैंक तथा आसपास के क्षेत्र की रेकी कर वापस लौटते थे। पूछताछ में वारदात की पूरी तैयारी और साजिश का खुलासा हो रहा है।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली में सनसनी: हथियारों के दम पर बैंक कर्मचारियों को बनाया बंधक, फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए लाखों की लूट
आरोपियों के मोरवा में ठहरने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रविवार देर शाम बदामी देवी के मकान पर पहुंचकर ताला तुड़वाया और घर की छानबीन समेत मकान मालकिन के साथ पूछताछ भी की। साथ ही आरोपियों के कमरे से अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया। इधर फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें अब भी बिहार और छत्तीसगढ़ में लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पकड़े गए आरोपी कमलेश कुमार से लगातार गहन पूछताछ कर रहे हैं। फरार आरोपियों में फंटूश उर्फ ननकी/ननकू निवासी नालंदा बिहार, राजेश कुमार निवासी गिरिडीह, छोटू तथा पंकज शर्मा निवासी सिंहभूमि झारखंड शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार; 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद
क्या था पूरा मामला
दरअसल सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करीब 15 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली थी। बदमाशों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया, मोबाइल एकत्र कर लिए और विरोध करने पर फायरिंग भी की। पूरी वारदात महज 15-20 मिनट में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
लूट के बाद आरोपी अपने हिस्से का पैसा और सोना लेकर पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन से भाग रहा था। इसी दौरान डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 15.72 लाख रुपये नकद और 61 ग्राम सोना बरामद हुआ। पूछताछ में उसने लूट में शामिल होने की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X