MP: HC की फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर की फर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तैयार कर उसके साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में बैढ़न पुलिस ने पिपराझांपी निवासी 26 वर्षीय अमित कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर की फर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तैयार कर उसके साथ अभद्र टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बैढ़न थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपराझांपी निवासी अमित कुमार तिवारी (26) के रूप में हुई है। आरोपी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर की फर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तैयार की और न्यायालय के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे अपने फेसबुक पेज 'प्रचंड प्रहार' तथा एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर प्रसारित किया।
हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले को गंभीर मानते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने 6 जुलाई 2026 को स्वतः संज्ञान लिया और कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के पालन में थाना सिविल लाइन, जबलपुर में जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद मामला थाना बैढ़न को स्थानांतरित किया गया। बैढ़न पुलिस ने अपराध क्रमांक 859/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 351(4), 353(2), 356(2), 319(2), 296 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
ये भी पढ़ें_ मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह पर उठे सवाल, निजी समिति की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने फेसबुक पेज 'प्रचंड प्रहार' की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से फर्जी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, आरोपी न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीडियो तैयार करने में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, उपनिरीक्षक शीतला यादव, उपनिरीक्षक पवन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक पप्पू सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद द्विवेदी, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक गौतम कुमार तथा संदीप डोडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
