फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Havoc caused by torrential overnight rain: Singrauli district inundated.

मूसलाधार बारिश का कहर: सिंगरौली जिला हुआ जलमग्न, हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग पूरी तरह ठप, पुल-पुलिया बही

Fri, 14 Aug 2026 11:13 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से हिर्वाह कन्वेयर-पचौर मार्ग पर पुलिस लाइन के पास हाल ही में बनी पुलिया और सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। मार्ग बंद होने से आवागमन ठप है। वैकल्पिक रास्ते भी जोखिमपूर्ण हैं। जलभराव में फंसे कई लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Havoc caused by torrential overnight rain: Singrauli district inundated.
बारिश में बह गई पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के प्रचंड वेग और पानी के तेज बहाव के कारण हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन पुल के पास हाल ही में निर्मित पुल/पुलिया पूरी तरह बह गई। पानी का दबाव इतना अधिक था कि वह पुलिया के साथ-साथ सड़क के एक बड़े हिस्से को भी अपने साथ बहा ले गया। इस हादसे के बाद से मुख्य मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पुलिया कुछ ही समय पहले बनाई गई थी, लेकिन पहली ही भीषण बारिश में इसके बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़क टूट जाने के कारण क्षेत्र का संपर्क मुख्य शहर से लगभग कट सा गया है। मार्ग बंद होने की वजह से मजबूरी में लोग अब वैकल्पिक या साइड के कच्चे रास्तों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, बारिश के कारण हुए जलभराव और नालों के उफान को देखते हुए इन रास्तों से गुजरना भी बेहद जोखिम भरा और जानलेवा साबित हो सकता है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्वी एमपी में आज जमकर बरसेंगे बादल, जबलपुर-रीवा-शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ लाइन कटी तो बढ़ी मुसीबत
हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग इस क्षेत्र सिंगरौली मुख्यालय की लाइफलाइन माना जाता है। यदि समय रहते इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई, तो दैनिक कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों सहित क्षेत्र की हजारों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

फंसे लोंगो को सुरक्षित बाहर निकाला
पचौर पुलिस लाइन में फंसे पांच व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शीला तिवारी, राहुल तिवारी पिता सीताराम तिवारी एवं पीयूष तिवारी पता ग्राम सहोखर को निकाल लिया गया है, वहीं ग्राम पंचायत खुटार में फंसे दो गाय और 8 व्यक्ति ग्राम जरौधी से ग्राम पंचायत करकोसा डलहौजी में चार और परसौना में 12 व्यक्ति जलभराव की स्थिति असामान्य होने पर बाहर निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed