फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newborn found writhing in the bushes; ants were crawling over its body.

एमपी: मौत के मुंह में छोड़ दिया नवजात, झाड़ियों में चींटियां लिपटीं हुईं थीं; थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 08 Oct 2026 05:11 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में नदी किनारे झाड़ियों में करीब एक दिन का नवजात लावारिस मिला। उसके शरीर पर चींटियां रेंग रही थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और थाना प्रभारी ने खुद उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

विज्ञापन
Newborn found writhing in the bushes; ants were crawling over its body.
नवजात बच्चे को अस्पताल में एडमिट करते हुए चितरंगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चितरंगी थाना क्षेत्र के बगैया गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नदी किनारे झाड़ियों में करीब एक दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। मासूम के शरीर पर चींटियां रेंग रही थीं और वह दर्द व भूख से रो रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, नदी किनारे से गुजरते समय उन्हें झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के बीच नवजात पड़ा मिला। उसके शरीर पर चींटियां लगी हुई थीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने खुद अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात की हालत देखकर पुलिस ने उसे तत्काल झाड़ियों से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि थाना प्रभारी ने स्वयं वाहन चलाकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। समय रहते उपचार शुरू होने से मासूम को चिकित्सकीय निगरानी मिल सकी। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

नवजात को झाड़ियों में छोड़ने वाले की तलाश
घटना के बाद पुलिस ने नवजात को नदी किनारे झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही बच्चे की मां और परिजनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नवजात को इस तरह लावारिस हालत में छोड़ने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे को किसने और किन परिस्थितियों में झाड़ियों में छोड़ा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed