सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation in Singrauli district youth given torture like Taliban punishment dead deer found nearby

सिंगरौली में सनसनी: पैर कटा घायल युवक तड़पता हुआ मिला, पास में हिरण का शव भी बरामद; क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली के बरगवां क्षेत्र में एक युवक गंभीर हालत में मिला, उसका पैर और उंगली कटी थी तथा शरीर पर जलने के निशान थे। पास ही एक हिरण मृत मिला। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Sensation in Singrauli district youth given torture like Taliban punishment dead deer found nearby
पुलिस जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के आजादपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आजादपुर निवासी संदीप यादव पोखरा गांव के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। युवक का एक पैर और हाथ की एक उंगली कटी हुई थी, वहीं शरीर पर जलाने के भी निशान पाए गए हैं। वह लहूलुहान हालत में पड़ा था, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लेकिन मामला उस समय और रहस्यमयी हो गया, जब घायल युवक के मिलने के स्थान से कुछ ही दूरी पर एक हिरण मृत अवस्था में पाया गया। इस संयोग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या युवक पर हमला और हिरण की मौत आपस में जुड़े हैं या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है?

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गोवंश प्रतिषेध प्रकरण में अपीलीय आदेश खारिज, याचिकाकर्ता को राहत; हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण निर्णय

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम, बरगवां रेंजर और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस और वन अमला संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने में जुटे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। अब सबकी नजर जांच पर टिकी है कि इस सनसनीखेज वारदात का सच सामने आ पाएगा या मामला लंबी जांच में उलझ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed