फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   Singrauli: Clerk body found hanging in the forest he had sent a message to his mother before his death

सिंगरौली में सनसनी: जंगल में लटका मिला लिपिक का शव, मौत से पहले मां को भेजा था एक संदेश; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Feb 2026 10:32 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:32 AM IST
सार

Singrauli: सिंगरौली में 31 वर्षीय लिपिक गजेंद्र सिंह का शव जंगल में फांसी पर मिला। मौत से एक दिन पहले उन्होंने मां को संदेश भेजकर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Singrauli: Clerk body found hanging in the forest he had sent a message to his mother before his death
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले में एक लिपिक का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब मृतक के मोबाइल फोन से उसकी मां को भेजा गया एक संदेश सामने आया, जिसमें लिखा था “लोग मुझे मार डालेंगे…”

विज्ञापन

मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह (31 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जिले के चितरंगी ब्लॉक के हरफरी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में लिपिक पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को गजेंद्र सिंह ने अपनी मां को मोबाइल से एक एसएमएस भेजा था, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। अगले दिन उनका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा में डॉक्टर की सूझबूझ से मासूम की जान बची: 65% तक गिरा था ऑक्सीजन लेवल, सीपीआर देकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मोबाइल में मिले संदेश के बाद अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसमें किसी प्रकार की साजिश शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed