फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft on Patalkot Express Jewelry and mobile phones worth ₹1.5 lakh stolen from passengers in news

पातालकोट एक्सप्रेस में चोरी: यात्रियों के डेढ़ लाख के जेवर और मोबाइल उड़ाए, इटारसी आउटर पर 50 मिनट रुकी ट्रेन

Thu, 13 Aug 2026 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटारसी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

इटारसी-भोपाल आउटर पर 50 मिनट रुकी पातालकोट एक्सप्रेस में बदमाशों ने चार-पांच यात्रियों के मोबाइल, नकदी और जेवर चोरी कर लिए। करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर चार टीमें बनाकर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Theft on Patalkot Express Jewelry and mobile phones worth ₹1.5 lakh stolen from passengers in news
पातालकोट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर कैंट से सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इटारसी-भोपाल आउटर पर ट्रेन रात करीब दो बजे लगभग 50 मिनट तक रुकी रही। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अलग-अलग स्लीपर कोच में घुस गए और चार से पांच यात्रियों के मोबाइल, नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

चोरी का शिकार हुईं यात्रियों में चौरई निवासी रीना साहू, ग्वालियर निवासी सरोज जैन और भोपाल निवासी रूपा पैसे शामिल हैं। बदमाशों ने स्लीपर कोच में सो रहे यात्रियों का सामान बड़ी सफाई से पार कर दिया। ट्रेन के आमला और छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ितों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। आउटर पर ट्रेन के 50 मिनट तक खड़े रहने के दौरान हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी राहुल गांधी से मिले, विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी जीआरपी
घटना की सूचना मिलते ही इटारसी जीआरपी सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आउटर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed