सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two people on a motorcycle were killed in a collision with a pickup truck.

Tikamgarh News: भीषण सड़क हादसा, पिकअप-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत; कहां फरार हो गया चालक?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव-ककरवाहा मार्ग पर पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत इण्डेन गैस गोदाम के पास हुआ।

Two people on a motorcycle were killed in a collision with a pickup truck.
घटनास्थल पर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव-ककरवाहा मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ागांव थाना अंतर्गत इण्डेन गैस गोदाम के पास पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर ही अचेत होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप वाहन सड़क किनारे जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बड़ागांव थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Indore News: शहर में बिछी 3000 किमी नर्मदा लाइन का सर्वे होगा, 6600 बोरिंग की जियो टैगिंग करेंगे

भारी संख्या में लोग एकत्र
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अक्षय वंशकार और अखिलेश अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों युवक हैदरपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। मृतक अक्षय वंशकार सरपंच का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई तथा अस्पताल परिसर में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed