फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain Assault case accused chakresh jain wife pragya jain reaction

उज्जैन सामूहिक दुष्कर्म: अब आरोपी की पत्नी का पलटवार, बोली- मेरे पति को फंसाया जा रहा, लड़की खुद आई और खुद गई

Wed, 28 Oct 2026 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 09:46 PM IST
सार

उज्जैन में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी प्रज्ञा जैन ने मामले को साजिश बताते हुए पति को फंसाने का दावा किया है। वहीं, पुलिस ने चक्रेश और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के न्यायालय में बयान भी दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
ujjain Assault case accused chakresh jain wife pragya jain reaction
चलती कार में महिला से दुष्कर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी प्रज्ञा जैन ने सामने आकर पूरे मामले को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग युवती के साथ मिलकर मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रज्ञा जैन ने कहा कि युवती द्वारा दिए गए बयान और पुलिस जांच में काफी फर्क है। अगर किसी युवती के साथ इस प्रकार की घटना होती है तो वह चलने में असमर्थ हो जाती है और उसके शरीर पर चोट भी आती है। लेकिन युवती खुद थाने तक पहुंची और खुद बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सक्षम लोग हैं, मेरे पति प्रॉपर्टी का व्यापार करते हैं, हो सकता है पैसों के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरे पति का लोगों से विवाद चल रहा है, इसीलिए साजिश कर उन्हें फंसाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी नेहा के मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, अग्रिम जमानत की लगाई है गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद इंदौर से आई, गाड़ी में बैठी, मेरे पति ने उसे ना तो गाड़ी में बिठाया और ना उतारा, वह खुशी-खुशी आई और खुशी-खुशी गई। इधर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 70(1), 127(2) बीएनएस के तहत आरोपी चक्रेश जैन और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मंगलवार को पीड़िता को फिर उज्जैन बुलाकर कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं। एफआईआर में युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर चक्रेश से बातचीत शुरू हुई थी। 26 अक्टूबर को वह बस से इंदौर से उज्जैन आई और मेघदूत होटल के सामने शाम 5.30 बजे उतरी। चक्रेश काले रंग की कार से पहुंचा, वह कार में बैठ गई। आगे कॉफी पिलाने के बाद एक अन्य युवक कार में बैठा और दोनों उसे इंदौर की तरफ ले जाने लगे। रास्ते में दोनों ने बारी-बारी से जबरदस्ती की और मारपीट कर अरविंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed