पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   18-Year-Old Jay Prakash Thakur Hacked to Death With Sword Over Bidi Dispute in Nagda

Ujjain News: बीड़ी के विवाद में तलवार से युवक की हत्या, नागदा में तनाव; परिजन बोले- अन्य आरोपी भी थे साथ

Mon, 29 Jun 2026 10:53 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 10:53 AM IST
सार

उज्जैन के नागदा में बीड़ी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नशे में धुत एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय युवक पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
18-Year-Old Jay Prakash Thakur Hacked to Death With Sword Over Bidi Dispute in Nagda
मृतक जय प्रकाश ठाकुर का फाइल फोटो-

विस्तार

उज्जैन के नागदा में रविवार रात मामूली विवाद ने 18 साल के युवक की जान ले ली। बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में बीड़ी मांगने को लेकर हुए झगड़े में 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने तलवार से हमला कर जय प्रकाश ठाकुर की हत्या कर दी।

विज्ञापन



जानें क्या है पूरा मामला?
रविवार रात करीब 11 बजे आरोपी मोहनलाल ढोली नशे की हालत में जी ब्लॉक टापरी पहुंचा। उसने वहां मौजूद 18 वर्षीय जय प्रकाश ठाकुर से बीड़ी मांगी। जय प्रकाश ने बीड़ी नहीं होने की बात कही तो दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने कमर से तलवार निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर घायल जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दादा-दादी के साथ रहता था मृतक
जय प्रकाश अपने दादा-दादी के साथ नागदा में रहता था। उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं। परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने उठाए सवाल, कहा- साथ थे और लोग
परिजन का आरोप है कि वारदात के वक्त आरोपी मोहनलाल के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने फिलहाल सिर्फ मुख्य आरोपी पर ही हत्या का केस दर्ज किया है। परिजन ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें- UCC पर कांग्रेस का हमलाः पटवारी बोले- महंगाई-रोजगार छोड़ नए मुद्दे उछाल रही सरकार,आदिवासियों के हितों का क्या?

पुलिस ने शुरू की जांच
बिड़लाग्राम थाना पुलिस ने आरोपी मोहनलाल ढोली के खिलाफ धारा 103 BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई होगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।


एक बीड़ी ने छीन लिया घर का चिराग
मामूली कहासुनी और नशे की हालत में उठाए गए कदम ने एक परिवार को उजाड़ दिया। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक जगहों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed