{"_id":"69353197a4f53776e308867c","slug":"former-union-minister-smriti-irani-and-bihar-government-minister-visited-baba-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3709370-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: स्मृति ईरानी और अशोक चौधरी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: स्मृति ईरानी और अशोक चौधरी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
स्मृति ईरानी ने शनिवार रात महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती से पहले नंदी हॉल से दर्शन किए और अपनी मनोकामना नंदी के कान में कही। रविवार सुबह बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने भस्म आरती में भाग लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
महाकाल दरबार में स्मृति ईरानी और अशोक चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। स्मृति ईरानी ने शनिवार रात को दर्शन लाभ लिया, जबकि मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार सुबह भस्म आरती में भाग लिया। मंदिर समिति ने दोनों नेताओं का सम्मान किया। रविवार सुबह, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के उपप्रशासक एसएन सोनी ने मंत्री चौधरी का सम्मान किया और उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया।
शनिवार रात को शयन आरती से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। दर्शन के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने उज्जैन की भूमि पर वास करने वाले लोगों को भी सौभाग्यशाली बताया। मंदिर समिति द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री अशोक चौधरी को भी भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत
कलेक्टर द्वारा महाकाल लोक एवं मंदिर का दौरा किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यहां की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं उच्च मानकों पर बनाए रखने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के साथ ही परिसर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना। महाकाल लोक के मूल स्वरूप और भव्यता को निरंतर बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने और कहीं भी गंदगी न होने देने पर ज़ोर दिया गया। परिसर में चल रहे वर्तमान निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया गया और उन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आवश्यक निर्माण और सुविधाओं के विस्तार की समीक्षा की गई। इसमें शौचालय निर्माण और काउंटर बनाने जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं। जो संरचनाएं और सुविधाएं पहले ही निर्मित हो चुकी हैं, उनके रखरखाव एवं मेंटेनेंस के लिए सम्बंधित एजेंसियों और मंदिर प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रशासन की टीम एवं मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर मुआयना और निरीक्षण किया जाता रहेगा और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाइयां की जाती रहेंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X