सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Heavy rain hailstorms Ujjain, bringing relief from heat humidity; city dwellers happy, farmers worried

Ujjain News: उज्जैन में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे, गर्मी और उमस से राहत, शहरवासी खुश पर किसानों की बड़ी चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में अचानक मौसम बदला, तेज बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली, लेकिन गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ी। मौसम विभाग ने कई वेदर सिस्टम सक्रिय होने से अगले 4 दिनों तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Heavy rain hailstorms Ujjain, bringing relief from heat humidity; city dwellers happy, farmers worried
ऐसी हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में दोपहर की गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बिजली कड़की और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई।

Trending Videos

मौसम विभाग ने बताया कि कई सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण अगले चार दिनों तक आंधी, बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। जिले में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 96 घंटे का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में बदला मौसम, नीमच-उज्जैन में ओलावृष्टि, भोपाल-मंदसौर-बैतूल भीगे,किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम में इस बदलाव की मुख्य वजह एक साथ कई सिनॉप्टिक सिस्टम का सक्रिय होना है। उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत तक पहुंच रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मध्य भारत की ओर नमी आ रही है। इसके अलावा राजस्थान से उत्तर मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जबकि दूसरी ट्रफ ओडिशा से तमिलनाडु तक फैली है। साथ ही, उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगभग 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से बारिश का दायरा और बढ़ेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और भोपाल संभाग में देखने को मिल सकता है। प्रदेश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

ऐसी हुई झमाझम बारिश

कुछ समय के लिए ओले भी गिरे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed