फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Digvijaya Singh to Begin 950-km Foot March from Mahakal Temple to Ayodhya on Dussehra

उज्जैन: दशहरे पर शुरू होगी दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल से राम जन्मभूमि तक का सफर

Thu, 15 Oct 2026 03:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

वोट चोरी और चंदा-चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू करेंगे। करीब 950 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में उनकी पत्नी भी साथ रहेंगी।

विज्ञापन
Ujjain: Digvijaya Singh to Begin 950-km Foot March from Mahakal Temple to Ayodhya on Dussehra
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की तैयारियां जोरों पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दशहरे पर बड़ा संकल्प लेने जा रहे हैं। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या के राम जन्मभूमि तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की जाएगी। 950 किलोमीटर की ये पूरी यात्रा पैदल तय होगी। करीब 70 दिन चलने वाली इस यात्रा में दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय रोज 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
विज्ञापन


यात्रा को लेकर आयोजकों ने साफ कहा है कि यात्रा में कांग्रेस का कोई झंडा, बैनर, पोस्टर नहीं होगा बल्कि केवल दो ध्वज रहेंगे, जिसमें एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और दूसरे हाथ में पचरंगा धर्म ध्वज रहेगा। बता दें कि पचरंगे के 5 रंगों का विशेष अर्थ है लाल शक्ति और साहस का, पीला ज्ञान और पवित्रता का, काला तप का, सफेद सत्य और शांति का और हरा प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक है। यात्रा का ध्येय वाक्य यतो धर्मस्ततो जय: रहेगा।
विज्ञापन


पार्थिव शिवलिंग और कन्या पूजन से शुरुआत
यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ठ प्रतिनिधि सागर से उज्जैन पहुंचे और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे है। बताया जाता है कि कल्याणपुरा घाट से मां शिप्रा का पवित्र जल कलश में लिया जाएगा। फिर यात्रा के दौरान 5 पवित्र नदियों के जल से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजे नृसिंह घाट स्थित बालाजी गार्डन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, कन्या भोज और भंडारे के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर: मुरारी बापू की रामकथा में खुली व्यवस्थाओं की पोल, तेज धूप में इंतजार करते दिखे संत और बुजुर्ग


यह रहेगा यात्रा का रूट
यात्रा उज्जैन से तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी, तालबेहट (UP), ओरछा - रामराजा सरकार होते हुए चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात, बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

यह है यात्रा का उद्देश्य
यात्रा निकालने के उद्देश्य को लेकर बताया जा रहा है कि देश के सामने दो बड़ी चोरी हैं- एक वोट चोरी और दूसरी चंदा-चढ़ावा चोरी। वोट चोरी से लोकतंत्र खतरे में है और चंदा चोरी से लोगों की धार्मिक आस्था पर चोट हो रही है। इन्हीं दो मुद्दों पर पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग को लेकर ये यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा को किसी धर्म, संप्रदाय या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय के लिए जनजागरण यात्रा के रूप में निकाला जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed