सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain DEO Issues Notice to DPS for Violating Maharana Pratap Jayanti Holiday After Amar Ujala Report

Ujjain News: डीपीएस स्कूल को जानें डीईओ ने क्यों थमा दिया नोटिस? कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में महाराणा प्रताप जयंती पर शासकीय अवकाश के बावजूद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) संचालित किए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं, इस मामले में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा सिंह तोमर स्कूल का पक्ष रखा है।

Ujjain DEO Issues Notice to DPS for Violating Maharana Pratap Jayanti Holiday After Amar Ujala Report
डीपीएस स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराणा प्रताप जयंती पर घोषित शासकीय अवकाश के बावजूद दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मक्सी रोड में विद्यालय संचालित किए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले के सामने आने और मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) महेंद्र खत्री ने डीपीएस प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने 17 जून 2026 को ही डीपीएस के संचालक एवं प्राचार्य के नाम नोटिस क्रमांक 114 जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि शासकीय अवकाश के दिन विद्यालय का संचालन क्यों किया गया और विद्यार्थियों को विद्यालय में उपस्थित होने के लिए क्यों बाध्य किया गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में किया गया जिक्र
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले का विरोध होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश शासन के नियमों को लागू न मानने संबंधी भ्रामक जानकारी क्यों दी गई। डीईओ ने इसे विभागीय आदेशों की सीधी अवहेलना माना है।

विज्ञापन

नोटिस में पूछा गया है कि इस मामले में आपके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्यों न सचिव, सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली को आवश्यक प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।  अब सभी की निगाहें डीपीएस प्रबंधन के जवाब और विभाग द्वारा की जाने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

इन्हें भेजी गई नोटिस की प्रतिलिपि
नोटिस की प्रतिलिपि सचिव, सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, कलेक्टर उज्जैन, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जिला परियोजना समन्वयक सहित आठ वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Bhind News: शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यह था मामला?
गौरतलब है कि 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद जयवंतपुरा, मक्सी रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया गया। सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया।

जानें क्या बोलीं  प्राचार्या डॉ. विभा सिंह?
इस मामले में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा सिंह तोमर का कहना है कि विद्यालय का संचालन सोसायटी के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन हमेशा सोसायटी द्वारा निर्धारित कैलेंडर का पालन करता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed