फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain's 2100-Year-Old Tradition Continues: Collector And SP Offer Liquor To Goddess On Maha Ashtami

उज्जैन: 2100 साल पुरानी परंपरा का निर्वहन, महाअष्टमी पर मदिरा धार चढ़ाकर कलेक्टर-एसपी ने की ऐतिहासिक नगर पूजा

Mon, 19 Oct 2026 04:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Ujjain's 2100-Year-Old Tradition Continues: Collector And SP Offer Liquor To Goddess On Maha Ashtami
माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर सोमवार को धर्म नगरी उज्जैन में सुख-समृद्धि की कामना के साथ 2100 साल पुरानी ऐतिहासिक नगर पूजा पूरी भव्यता और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शुरू हुई। सम्राट विक्रमादित्य के काल से चली आ रही इस अनूठी परंपरा का निर्वहन करते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कोटवारों के दल ने नगर के देवी, भैरव और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


आज सुबह ठीक 8 बजे, चौबीस खंबा माता मंदिर स्थित माता महामाया और महालया को मदिरा का भोग अर्पित कर इस पारंपरिक नगर पूजा की आधिकारिक शुरुआत की गई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके पश्चात, शासकीय अधिकारियों और कोटवारों का विशेष दल शहर के विभिन्न कोनों में स्थित 40 से अधिक देवी एवं भैरव मंदिरों के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में दो दिन बाजार पूरी तरह ठप: होटल-दुकानें बंद रहने से दर्शनार्थियों को हुई भारी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 27 किलोमीटर लंबे इस पारंपरिक नगर पूजा मार्ग पर मंदिरों में मदिरा की धार लगाई गई। इस अनुष्ठान में 25 लीटर से अधिक शराब का उपयोग किया जाएगा। यात्रा के दौरान तामसिक और सात्विक दोनों प्रकार की पूजन पद्धतियों का पालन किया गया। 24 खंभा माता मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने बताया कि इस नगर पूजा के दौरान देवी और भैरव मंदिरों में मदिरा, दही, पूरी, भजिए तथा भीगे हुए गेहूं-चने (घूघरी) अर्पित किए गए। वही हनुमान मंदिरों में नारियल, तेल, सिंदूर और ध्वज अर्पण की परंपरा का पूरी निष्ठा से पालन हुआ। मान्यता है कि इस अनुष्ठान से नगर में मौजूद अतृप्त आत्माओं को तृप्ति मिलती है, जिससे वे प्रसन्न होकर पूरे शहरवासियों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

विक्रमादित्य काल से सिंधिया स्टेट और अब शासन स्तर तक जारी है परंपरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उज्जैन में नगर पूजा की यह गौरवशाली परंपरा करीब 2100 साल पुरानी है, जिसकी शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। इतिहास के पन्नों में दर्ज यह परंपरा सिंधिया स्टेट के समय भी पूरी गरिमा के साथ निभाई गई और आजादी के बाद से आज तक प्रदेश शासन एवं प्रशासन द्वारा इसका निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। इस पूरी नगर पूजा का सारा व्यय शासन और अधिकारियों द्वारा वहन किया जाता है।

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

 

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

 

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

माता के पूजन अर्चन के साथ शुरू हुई नगर पूजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed