सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncle-Nephew Drown In Shipra River Over Slipper, Newlywed Uncle Dies Month After Marriage

MP: चप्पल के चक्कर में शिप्रा नदी में डूबे काका-भतीजे, निकाले गए दोनों के शव; एक माह पहले हुई थी चाचा की शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के महिदपुर में शिप्रा नदी पर एक चप्पल को निकालने की कोशिश ने दो जिंदगियां छीन लीं। नदी में गिरे भतीजे को बचाने कूदे काका समेत दोनों की डूबने से मौत हो गई। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद किए गए।

Uncle-Nephew Drown In Shipra River Over Slipper, Newlywed Uncle Dies Month After Marriage
सर्चिंग अभियान के दौरान का चित्र।
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन के महिदपुर में शिप्रा नदी के बड़े पुल पर बुधवार को एक छोटी-सी चप्पल ने दो जिंदगियां लील लीं। नदी में गिरी चप्पल निकालने के लिए 14 वर्षीय भतीजा नदी में कूद गया। उसे बचाने के लिए काका ने भी छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने काका-भतीजे के शव बाहर निकाले।


नारायणखेड़ी निवासी 14 वर्षीय आयुष, पिता अशोक, पानी सप्लाई का काम करता था। बुधवार दोपहर वह शिप्रा नदी के बड़े पुल पर था। इसी दौरान उसकी चप्पल फिसलकर नदी में गिर गई। चप्पल निकालने के प्रयास में आयुष ने बिना सोचे-समझे पुल से नदी में छलांग लगा दी। आयुष को डूबता देख पास ही ट्रैक्टर लेकर खड़े उसके 25 वर्षीय काका आसाराम, पिता शोभाराम, ने एक पल भी नहीं गंवाया। उन्होंने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया और भतीजे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते काका-भतीजा पानी में समा गए
लेकिन शिप्रा नदी की गहराई और तेज बहाव के आगे दोनों बेबस हो गए। देखते ही देखते काका-भतीजा पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही महिदपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले जा सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्योपुर में आंधी-तूफान का दिखा कहर: दीवार व टीनशेड गिरने से बड़ा हादसा, एक परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत

आसाराम की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी
इस हादसे से नारायणखेड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक आसाराम की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। नई-नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, आयुष के घर में भी चीख-पुकार मची हुई है। महिदपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसे चलती रही सर्चिंग

तलाश के दौरान की तस्वीर।

 

ऐसे चलती रही सर्चिंग

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग व परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed