फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Ladli Behna Beneficiaries to Receive 1500 Installment, CM Mohan Yadav to Launch ₹144 Crore Projects

नवरात्रि में लाड़ली बहनों को तोहफा: आज उमरिया से जारी होगी 41वीं किस्त, सीएम देंगे विकास कार्यों की सौगात

Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 07:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उमरिया के गुरुवाही में आयोजित सम्मेलन से लाड़ली बहनों के खातों में 1,500-1,500 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान 144.16 करोड़ रुपये के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Umaria: Ladli Behna Beneficiaries to Receive 1500 Installment, CM Mohan Yadav to Launch ₹144 Crore Projects
नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, उमरिया से जारी होगी 41वीं किस्त

विस्तार

नवरात्रि के पावन पर्व के बीच मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आर्थिक सहायता की सौगात आने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 41वीं किस्त की राशि अंतरित करेंगे। सिंगल क्लिक के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले को 144 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। नवरात्रि के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। सितंबर 2026 तक लाभार्थियों को 40 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब 41वीं किस्त जारी होने जा रही है। योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पंजीकृत पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रतिमाह 900 रुपये की सहायता दी जाती है। राशि आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किसानों का हंगामा: बड़वानी में कपास के कम भाव पर भड़के कृषक, खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर चक्काजाम; डेढ़ घंटे थमा यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के उमरिया प्रवास के दौरान विकास कार्यों पर भी विशेष जोर रहेगा। गुरुवाही में आयोजित सम्मेलन में कुल 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनकी कुल लागत 14,415.93 लाख रुपये यानी लगभग 144.16 करोड़ रुपये बताई गई है। इनमें 8,731.55 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का लोकार्पण और 5,684.41 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। ये कार्य बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।


बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5,906.99 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण और 3,225.22 लाख रुपये की लागत के 46 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,824.56 लाख रुपये की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण तथा 2,459.16 लाख रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। सरकार के अनुसार योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इसके बजट में 23,882.81 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अब 14 अक्टूबर को गुरुवाही में होने वाले सम्मेलन पर जिले की नजरें रहेंगी। एक ओर लाड़ली बहनों के खातों में सहायता राशि पहुंचेगी, वहीं दूसरी ओर 144 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के जरिए उमरिया को नई परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed