सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   What could be role if Kamal Nath join BJP in Delhi Madhya Pradesh Congress

MP Politics: भाजपा के हुए कमलनाथ तो आगे क्या? BJP के इस खेला का कांग्रेस पर क्या पड़ेगा असर?

Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 08:01 PM IST
सार

Kamalnath: कमलनाथ यदि भाजपा (BJP) में शामिल होते हैं तो यह कांग्रेस (Congress) के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। क्योंकि, कमलनाथ के साथ कांग्रेस के कई विधायक और नेता भी भाजपा का दामन थामेंगे। 

विज्ञापन
What could be role if Kamal Nath join BJP in Delhi Madhya Pradesh Congress
कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Madhya Pradesh Congress: मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों फिर भूचाल की स्थिति बन गई है। छह दशक से कांग्रेस की राजनीति से जुड़े कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें जोर मार रही हैं। सबकी नजरें इस पर टिकी हैं।  यूं तो मामला कई दिनों से सुर्खियों में है, पर बीते दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की मुलाकात की अटकलों के बाद मामला गर्मा गया। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अचानक दिल्ली जाने के फैसले से पूरे देश की निगाहें इस घटनाक्रम पर अटक गई हैं। चर्चा तब और तेज हो गई जब नकुलनाथ और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो से कांग्रेस हटा दिया। कमलनाथ भाजपा में जाएंगे या नहीं ये तो वक्त के साथ पता चल ही जाएगा, पर उनके भाजपा में जाने पर प्रदेश की राजनीति पर क्या फर्क पड़ेगा, हम उस पर बात करते हैं। 

भाजपा को नफा या कांग्रेस को नुकसान
कमलनाथ यदि भाजपा में शामिल होते हैं तो यकीनन प्रदेश कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। क्योंकि कमलनाथ के साथ कांग्रेस के कई विधायक और कई नेता भी भाजपा का दामन थामेंगे। इससे आगामी लोकसभा की तैयारी में लगी भाजपा को सीधा फायदा होता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस को नए सिरे से जमावट करनी होगी। कहा जा रहा है कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से अपने सांसद बेटे नकुल नाथ के साथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, उनकी या उनके किसी समर्थक की तरफ से इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कमलनाथ को भाजपा आगामी लोकसभा में मैदान में उतार सकती है। वहीं केंद्र में मंत्री पद से भी नवाजा जा सकता है। नकुलनाथ छिंदवाड़ा से ही मैदान में होंगे। कयास ये भी लग रहे हैं कि कमलनाथ भाजपा में जाते ही विधायकी से इस्तीफा देंगे और अपनी बहू प्रियानाथ को विधायक बनवा सकते हैं। आगामी लोकसभा में क्लीन स्वीप की मंशा लेकर मैदान में खड़ी भाजपा इसे बेहतर तरीके से भुनाएगी। भाजपा का मिशन 29 भी इससे आसान होगा। कमलनाथ बीते सात सालों से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनके समर्थकों की संख्या में लगातार बढ़ी है। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को निश्चित ही बड़ा झटका लगेगा। 

चार साल बाद मध्य प्रदेश में फिर महा पलटी की पटकथा तैयार? सिंधिया के बाद कमल के हो सकते हैं 'नाथ'

भाजपा में जाने की क्या है वजह?
सारी उठापटक के बीच हर कोई ये जानने को भी बेताब है कि आखिर कमलनाथ को क्या जरूरत आन पड़ी कि वे भाजपा में जाएं। इसकी कई वजह भी हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। प्रदेश की 230 में से भाजपा ने 163, कांग्रेस ने 66 और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीती थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में हार का ठीकरा कमलनाथ पर फोड़ दिया। उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। अन्य नेताओं ने भी उन्हें अलग-थलग कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने एकाएक अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया। राहुल गांधी के करीबी रहे जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस की बागड़ोर सौंप दी गई। इसके बाद कहा जा रहा था कि कमलनाथ राज्यसभा का चुनाव लड़कर केंद्रीय राजनीति का हिस्सा बन सकते हैं, पर पार्टी ने दिग्विजय सिंह के समर्थक अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया। कुल मिलाकर कहा जाने लगा कि कमलनाथ को प्रदेश के नए नेतृत्व ने एक तरफ कर दिया, जिससे कमलनाथ खफा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed