सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bihar Election 2020 News in Hindi: Round Of Alliances And Coalition Government New Equations And Fronts Are Getting Worse

Bihar Assembly Election 2020: गठजोड़ और गठबंधन की सरकार का दौर, रोज नए समीकरण और मोर्चे बन-बिगड़ रहे हैं

कुमार निशांत, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Oct 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News in Hindi: Round Of Alliances And Coalition Government New Equations And Fronts Are Getting Worse
bihar assembly - फोटो : Bihar Vidhan Sabha website
विज्ञापन

Bihar Election News: बिहार में भले गठबंधन टूट रहे हैं और इस चुनाव में रोज नए समीकरण और मोर्चे बन और बिगड़ रहे हैं लेकिन यहां के चुनाव में अब भी सबसे बड़ी भाजपा और सबसे पुरानी कांग्रेस न केवल गठबंधन की बदौलत रण में हैं बल्कि क्षेत्रीय क्षत्रपों को ही बड़ा भाई मानकर सत्ता पर काबिज होने को बेताब है। दूसरी तरफ, क्षेत्रीय क्षत्रप नीतीश कुमार हों या लालू प्रसाद दोनों की सरकारें भी गठजोड़ की बदौलत ही बनती रही हैं।

Trending Videos

 

कांग्रेस पर राजद और भाजपा पर जदयू बीस

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी बिहार में नीतीश कुमार को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरना पड़ रहा है। कांग्रेस की यही स्थिति कमोवेश तीन दशक से बिहार में है। वह राजद के सहारे है। पिछली बार नीतीश राजग से अलग हो गए, तो भाजपा लड़खड़ा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जब-जब अकेले लड़ी, सीटों में कमी आई। इस बार भी महागठबंधन कर कांग्रेस फायदे में है। पिछले चुनाव के मुकाबले उसने इस बार बंटवारे में ज्यादा सीटें झटक ली है। जदयू-भाजपा में भी भले दोनों ने आधी-आधी सीटों के फार्मूले पर सहमति बना ली है लेकिन एक सीट से ही सही जदयू ही बीस पड़ा है।

गठबंधन वाली पहली सरकार 1967 में

राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों पर अकेले दम पर कोई भी पार्टी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। 1990 तक कांग्रेस अकेले लड़ने का दावा करती रही है लेकिन 1990 के बाद कांग्रेस ने भी धीरे-धीरे अपनी जमीन खो दी। बिहार में गठबंधन की पहली सरकार मार्च 1967 में ही बन गई थी।


उस सरकार को संविद सरकार कहा गया। इसे कांग्रेस को छोड़कर तब की लगभग सारी पार्टियों के विधायकों का समर्थन हासिल था। इस गठबंधन का नाम संयुक्त विधायक दल था। जनक्रांति दल के नेता महामाया सिंह मुख्यमंत्री बने। हालांकि इस सरकार का अनुभव बेहद खराब रहा और कुछ महीनों मे ही यह सरकार गिर गई। जनवरी 1968 में कांग्रेस ने सरकार बनाई।1972 में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

कर्पूरी ठाकुर, लालू, रामसुंदर भी गठबंधन सरकार के सीएम रहे

जून 1977 में फिर एक बार गठबंधन की सरकार बनी और कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बने। 1979 में इस सरकार के गिरने के बाद फिर गठबंधन की सरकार बनी और रामसुंदर दास मुख्यमंत्री बने। 1980 में एक बार फिर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई और अगले दस साल तक पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में बनी रही।

1990 में भाजपा और झामुमो के समर्थन से जनता दल की गठबंधन वाली सरकार बनी और लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बने। तब से अब तक लगातार गठबंधनों की ही सरकार बनती रही है।

लालू- नीतीश को दूसरों का ही सहारा

राजनीति में लोकप्रियता के ग्राफ में न तो लालू प्रसाद कम रहे, न ही नीतीश कुमार कम हैं लेकिन सच्चाई यही है कि ये दोनों नेता भी अपने दम पर कभी सरकार नहीं बना पाए। 1990 से 1997 तक लालू प्रसाद भी कई दलों के गठबंधन की सरकार चलाते रहे।

लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद 1997 में राबड़ी देवी ने उसी गठबंधन का नेतृत्व किया। 2000 में नीतीश कुमार भी भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार के ही मुखिया बने। सात दिनों बाद ही ये सरकार गिर गई। इसके बाद फिर राजद की गठबंधन सरकार बनी।

2005 में नीतीश कुमार फिर भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार के मुखिया बने। यह गठबंधन 2015 तक कायम रहा। 2015 में राजद, कांग्रेस और जदयू के महागठबंधन की सरकार बनी। 26 जुलाई 2017 को जदयू ने इस गठबंधन से नाता तोड़ कर फिर भाजपा से गठबंधन किया। फिर भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार बनी जो अब तक कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed