{"_id":"5bd03bf6bdec2269745570bc","slug":"class-4-student-died-in-a-fight-with-class-10-student-at-hostel-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र की सीनियर से लड़ाई के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेलंगाना: कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र की सीनियर से लड़ाई के दौरान मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
10वीं के छात्र ने चौथी के छात्र की हत्या की
- फोटो : pexels.com
तेलंगाना के खम्मम जिले में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में उसकी लड़ाई दसवीं में पढ़ने वाले छात्र से हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस ने बताया कि 9 साल का डी. जोसेफ मंगलवार की शाम मृत अवस्था में मिला। उसके शरीर पर घाव थे, जिनसे खून बह रहा था। पुलिस को उसका शव सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनजातीय कल्याण आवासीय स्कूल में मिला।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़के की मौत सीनियर छात्र से लड़ाई के दौरान हुई। सीनियर छात्र की उम्र 15 साल है। आरोपी लड़के ने कथित तौर पर जोसेफ के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर ट्रंक बॉक्स से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस आवासीय स्कूल में चौथी कक्षा तक के ही बच्चे पढ़ते हैं। आरोपी लड़का एक निजी स्कूल में पढ़ता है लेकिन एक ही परिसर में रह रहा था। कहा जा रहा है कि सुबह के समय दोनों छात्र साइकिल पर घूमने निकले थे। हॉस्टल लौटने के बाद किसी मुद्दे पर उनकी लड़ाई हो गई। सीनियर लड़के ने जोसेफ की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। वहां मृतक लड़के के रिश्तेदारों और छात्र समूह के नेताओं ने तोड़फोड़ भी की है। वह चाहते हैं कि हॉस्टल के वार्डन के खिलाफ लापरवाही करने के लिए कार्रवाई हो और जोसेफ के परिवार को न्याय मिले। पुलिस ने जोसेफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।