फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Brazen-criminals-riddled-young-man-bullets-shot-luring-banks-of-Ganges

Bihar Crime: बात करने के बहाने बुलाया, फिर बरसा दी गोलियां! गंगा किनारे युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग

Mon, 17 Aug 2026 08:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 08:00 AM IST
सार

गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने युवक को बातचीत के बहाने गंगा किनारे बुलाया और पहुंचते ही 4-5 राउंड फायरिंग कर दी।पुलिस के अनुसार घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Brazen-criminals-riddled-young-man-bullets-shot-luring-banks-of-Ganges
मामले में जांच जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पछियारी मलाही गांव के पास गंगा नदी के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को कथित तौर पर साजिश के तहत बुलाकर उस पर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

गंगा किनारे बुलाया और अचानक कर दी फायरिंग

घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के पछियारी मलाही गांव के पास की है। घायल युवक की पहचान अकबरपुर रोड निवासी रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा के रूप में हुई है। घायल रौशन पांडेय के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने उसे किसी बहाने से बातचीत के लिए गंगा नदी के किनारे बुलाया था। जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने अचानक उस पर 4 से 5 राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी में रौशन के कमर, पैर और हाथ में गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम मुद्रा लोन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार; मास्टरमाइंड भी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखा और तत्काल उसे बाइक से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घायल युवक तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

घायल युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस की शुरुआती जांच में रौशन पांडेय का आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। हालांकि, फिलहाल हमले की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक को गंगा किनारे किसने और किस वजह से बुलाया था। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed