फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Seven-girls-gone-bathe-Ganges-occasion-Sawan-Somwari-began-drown

Bihar: गंगा में डूबीं सात बच्चियां, तीन के शव मिले; एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

Mon, 17 Aug 2026 09:45 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 09:45 AM IST
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान सात बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को बचा लिया था, जबकि चार लापता थीं। अब लापता बच्चियों में से बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Seven-girls-gone-bathe-Ganges-occasion-Sawan-Somwari-began-drown
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों की पहचान बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, चौथी लापता बच्ची आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। हादसा रानीसराय गांव के पास सोमवार सुबह हुआ था, जब सात बच्चियां एक साथ गंगा स्नान करने पहुंची थीं।

विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान एक-एक कर डूबने लगीं बच्चियां

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। सावन की सोमवारी को लेकर रानीसराय गांव की सात बच्चियां एक साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में आगे बढ़ गईं। देखते ही देखते सातों बच्चियां डूबने लगीं।

विज्ञापन


बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चियों के शव बरामद, चौथी की तलाश जारी

लापता बच्चियों में से बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, आरती कुमारी (14) की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम नदी में लगातार खोज अभियान चला रही है। एसडीआरएफ की टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया है। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16), पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17), दोनों पिता अवधेश चंद्रवंशी और बबली कुमारी, पिता मंटू चंद्रवंशी के रूप में हुई थी।

अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबने का दावा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंगा नदी में कथित अवैध खनन के कारण नदी के किनारे और पानी के भीतर गहरे गड्ढे बन गए हैं। उनका कहना है कि स्नान के दौरान बच्चियां इसी गहरे हिस्से में चली गईं और हादसा हो गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

थानाध्यक्ष बोले- एक बच्ची को बचाने में सभी पानी में आगे बढ़ीं

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि सभी बच्चियां सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में आगे बढ़ गईं और एक-एक कर डूबने लगीं।


उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में लापता बच्चियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची की तलाश अभी जारी है। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम खोजबीन में जुटी है और एसडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed