फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accelerator pressed instead of brake in panic; pickup truck plunges into deep gorge, man dies.

Mandi News: हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, गहरी खाई में गिरी पिकअप, व्यक्ति की मौत

Mon, 17 Aug 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 17 Aug 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Accelerator pressed instead of brake in panic; pickup truck plunges into deep gorge, man dies.
थुनाग में हादसे का ​शिकार हुई मालवाहक जीप। स्रोत जागरूक पाठक
जंजैहली (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में खड़ी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जगदीश चंद (62 वर्षीय) निवासी छतरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन चंद निवासी छतरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे का कारण चालक के उतरने पर गाड़ी के लुढ़कने के बाद सवार का हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पिकअप जीप छतरी मेले के लिए दुकान का सामान लेकर आई थी। सामान उतारने के बाद वाहन में सवार तीनों लोग वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक इंद्र देव ने पिकअप को सड़क के किनारे स्टार्ट छोड़ दिया और पेशाब करने के लिए नीचे उतर गया।
विज्ञापन

इसी बीच स्टार्ट पिकअप अचानक आगे की ओर सरकने लगी। गाड़ी को आगे बढ़ते देख चालक ने चिल्लाकर अंदर बैठे लोगों को ब्रेक लगाने के लिए कहा। चालक की सीट के पास बैठे 62 वर्षीय जगदीश चंद ने हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिकअप की रफ्तार बढ़ गई और देखते ही देखते वाहन सड़क से बाहर निकलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में जगदीश चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन चंद गंभीर रूप से घायल हुआ।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जंजैहली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed