{"_id":"6a81fc38763684ba6b0a6d19","slug":"the-nation-will-forever-remain-indebted-to-the-sacrifices-and-selflessness-of-freedom-fighters-and-brave-soldiers-aniruddh-mandi-news-c-90-1-mnd1001-209170-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों के त्याग, बलिदान का देश सदैव ऋणी : अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों के त्याग, बलिदान का देश सदैव ऋणी : अनिरुद्ध
Mon, 17 Aug 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने तिरंगा फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों के भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग और बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
समारोह से पहले मंत्री ने इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
जिले में पिछले साढ़े तीन साल में 225 पंचायत भवनों और सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत चालू वित्त वर्ष में जिले में विकास कार्यों पर 517 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 1236 स्वयं सहायता समूहों को 25.79 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1091 घरों के निर्माण पर 6.37 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शहीद स्मारक के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एरोकैरिया का पौधा रोपित किया।
24 पंचायतों में एंटी चिट्टा अभियान
जिले की 24 उच्च जोखिम वाली ग्राम पंचायतों में विशेष एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समारोह में लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। विभिन्न स्कूलों और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार वृत्तचित्र और वीडियो गीत भी प्रदर्शित किए गए।