सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Land Scam Hemant Soren aide Bhanu Pratap Prasad Arrest PMLA ED

Land Scam: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन के करीबी भानु प्रताप प्रसाद गिरफ्तार, रिमांड पर पांच फरवरी को सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 03 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परेशानी बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स करे मुताबिक पूर्व सीएम हेमंत के करीबी भानु प्रताप प्रसाद को भ्रष्टाचार निवारण कानून (PMLA) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Jharkhand Land Scam Hemant Soren aide Bhanu Pratap Prasad Arrest PMLA ED
हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। ताजा घटनाक्रम में पूर्व सीएम के करीबी भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया है। जमीन घोटाला मामले में जारी कार्रवाई के बीच भानु प्रताप प्रसाद को भ्रष्टाचार निवारण कानून (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भानु की रिमांड पर सुनवाई 5 फरवरी को होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले ही ईडी की गिरफ्त में हैं। उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा।
Trending Videos


झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन से जुड़ा मामला अलग, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
भानु प्रताप प्रसाद के मामले में आई रिपोर्ट के मुताबिक ईडी के अनुरोध पर प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी- प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें राजधानी रांची की एक अदालत में पेश किया। खबरों के मुताबिक भानु को जमीन घोटाले के एक मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बार गिरफ्तारी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में शामिल पार्टियों ने CBI-ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया 
गौरतलब है कि झारखंड में सत्ताधारी पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और गठबंधन सरकार में सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस ने, केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों को डराने और उन्हें दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सीएम हेमंत सोरेन को कार्रवाई के कारण इस्तीफा देना पड़ा है। अब JMM और गठबंधन सहयोगियों ने हेमंत के करीबी चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया है।

हाईकोर्ट में याचिका पर पांच फरवरी को सुनवाई
खबर के मुताबिक झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर पांच फरवरी को सुनवाई का फैसला लिया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी की कार्रवाई को चुनौती दी है।

झारखंड के राज्यपाल का सख्त रूख; कहा- सीएम हेमंत को देने ही होंगे सवालों के जवाब
झारखंड से जुड़े इस पूरे प्रकरण में प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख का रूख जानना भी अहम है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कोई भी शख्स कानून से परे नहीं जा सकता। उन्होंने जमीन घोटाला मामले में ईडी की जांच से जुड़े एक सवाल पर कहा कि आज नहीं तो कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तमाम सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। हेमंत के इस्तीफे से पहले राष्ट्रपति शासन की कयासबाजी से जुड़े सवाल पर राज्यपाल ने कहा था कि राजभवन पूरे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed