फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children of officers and leaders will also study in govt schools

अफसरों और नेताओं के बच्चे भी परिषदीय स्कूलों में पढ़ेंगे

Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children of officers and leaders will also study in govt schools
छात्र को नोटबुक देतीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

कमालगंज। शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कहा कि अधिकारियों और नेताओं के बच्चों को भी परिषदीय स्कूलों में दाखिले दिलाने होंगे। इसे लागू करने से पहले परिषदीय विद्यालयों की दिशा और दशा को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतें अभी तक होती रही हैं लेकिन अब शिकायत हुई तो सीबीआई जांच कराई जाएगी। वह शनिवार को बीआरसी कमालगंज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मुफ्त कापियां बांट आई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पहला ब्लाक है, जहां नोटबुक बैंक बनाकर बच्चों को कापियां बांटी गईं। बताया कि नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को परिषदीय स्कूल में पढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। विडंबना यह है कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं, जिनमें अधिकांश अनट्रेंड होते हैं। उन्होंने बताया कि नोटबुक वितरण का कार्य सितंबर में रखा गया था लेकिन क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह की वजह से उन्हें आना पड़ा। सूबे के मुख्यमंत्री शिक्षा के ऊपर बहुत ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने शैक्षिक सृजन वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण किया। बीआरसी कार्यालय पहुंचकर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया और बच्चों को यूनिफार्म बांटी। उन्होंने यहां हुई मुफ्त कापी वितरण के लिए क्षेत्रीय विधायक, बीएसए संदीप चौधरी और बीईओ सुमित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, वीरेंद्र राठौर, मिथलेश अग्रवाल, विधायक सुशील शाक्य, शैतान सिंह शाक्य और भूदेव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने किया गणित-विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
कमालगंज। शैक्षिक सृजन समारोह में भाग लेने आईं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कसबा स्थित ब्लाक समन्वयक केंद्र पहुंचकर गणित-विज्ञान प्रयोगशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बीआरसी परिसर में अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से सवाल-जवाब किए। सही उत्तर देने पर उन्होंने शिक्षिका प्रियंका सिंह की पीठ थपथपाई। इस दौरान 13 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय उबरीखेड़ा मकरंद की छात्राओं ने पीटी प्रस्तुत की। इसके बाद राज्यमंत्री प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार कई कदम उठा रही है। भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर ने खंड शिक्षाधिकारी और उनकी टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने राज्यमंत्री से प्रत्येक न्याय पंचायत में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाने की मांग की। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि शिक्षा के बिना ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचा जा सकता है। इस अवसर पर अवनीश चौहान, ओमसिंह चौहान, अनिल राजपूत, संजय गुप्ता, पीयूष कटियार, वीरेंद्र राजपूत, फूल सिंह, केके मिश्र, रीता वर्मा, रश्मि सिंह, प्रीती सिंह, रचना चौहान, विजय बहादुर यादव और भूपेश पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed