फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Education Archives ›   Maharashtra School Reopens govt hopes students will enjoy being back to classrooms school education minister Varsha Gaikwad congratulates students

Maharashtra School Reopens: महाराष्ट्र में फिर से खुले स्कूल, राज्य सरकार ने जताई उम्मीद, सुरक्षित माहौल में पढ़ेंगे छात्र

Mon, 24 Jan 2022 02:16 PM IST
PTI Published by: राहुल मानव Updated Mon, 24 Jan 2022 02:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सोमवार से फिर से शारीरिक माध्यम से पहली से बारहवीं कक्षा के स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने आशा व्यक्त की है कि छात्र सुरक्षित वातावरण में अपनी कक्षाओं में वापस आने का आनंद लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के स्कूलों को फिर से खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra School Reopens govt hopes students will enjoy being back to classrooms school education minister Varsha Gaikwad congratulates students
Maharashtra School Reopens - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र में सोमवार से फिर से शारीरिक माध्यम से पहली से बारहवीं कक्षा के स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने आशा व्यक्त की है कि छात्र सुरक्षित वातावरण में अपनी कक्षाओं में वापस आने का आनंद लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के स्कूलों को फिर से खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद सोमवार से महाराष्ट्र में स्कूल खोलने के फैसले को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों को कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद 15 फरवरी, 2022 तक बंद करने का फैसला किया था। अभिभावकों ने भी स्कूलों व कॉलेजों को राज्य सरकार से खोलने की मांग की थी। अभिभावकों की राय थी कि राज्य में स्कूलों को फिर से खोला जाए। जिससे छात्रों का पढ़ाई का नुकसान न हो। अभिभावकों की मांग के बाद विशेषज्ञों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों को खोलने पर सहमति जताते हुए फैसला लिया। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने छात्रों की दी बधाई

स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने सोशल मीडिया में बयान जारी सभी अभिभावकों और छात्रों को शारीरिक माध्यम से स्कूल खुलने पर बधाई दी है और उन्होंने आशा व्यक्त कि है छात्र सुरक्षित माहौल में अपनी कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे। सोमवार को छात्र भी स्कूल जाकर खुश हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए पहुंचें। छात्र भी स्कूल जाकर काफी उत्साहित नजर आए। वहीं, बीते हफ्ते बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा था कि प्री-प्राइमरी स्कूलों की भी व्यक्तिगत या ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 40 हजार दर्ज हुए कोरोना के मामले

वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों पर नजर डालें तो राज्य में रविवार के दिन 40 हजार कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। इससे अब तक राज्य में कोरोना के 75 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। रविवार को 44 लोगों की मृत्यु के मामले दर्ज हुए हैं। इससे राज्य में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 1 लाख 42 हजार तक जा पहुंचा है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को ओमिक्रॉन का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। अब तक राज्य में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट के 2,759 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें से 1,437 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed