{"_id":"63899b4e9bfe50315d7d4784","slug":"ctet-2022-if-there-is-a-mistake-in-the-admit-card-then-the-candidate-should-do-this-date-of-exam-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET 2022 : एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी तो ये करें उम्मीदवार, जानें सीटेट एग्जाम, आंसर की और रिजल्ट की तारीख","category":{"title":"Education Archives","title_hn":"एजूकेशन आर्काइव","slug":"education-archives"}}
CTET 2022 : एडमिट कार्ड में है गड़बड़ी तो ये करें उम्मीदवार, जानें सीटेट एग्जाम, आंसर की और रिजल्ट की तारीख
Fri, 02 Dec 2022 11:59 AM IST
Pushpendra Mishra
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pushpendra Mishra
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:59 AM IST
सार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का मध्य दिसम्बर में आयोजन शुरू हो रहा है। जिसमें इस बार 30 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। सीटेट परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में पेपर -1 व पेपर -2 के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सीटेट 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 31 अक्टूबर से लेकर 24 नवम्बर 2022 तक आवेदन स्वीकार किए हैं। अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में फोटो, सिग्नेचर संबंधी कोई गड़बड़ी है। या फिर आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड की डिटेल्स में कोई अंतर है तो ऐसे अभ्यर्थियों को तत्काल सीटेट यूनिट से संपर्क करना चाहिए। ताकि परीक्षा से पहले उनके सीटेट एडमिट कार्ड को ठीक कराया जा सके। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पिछले वर्षों में हजारों अभ्यर्थियों ने सरकारी शिक्षक बनने का सपना साकार किया है।
ये भी पढ़ें
सीटेट 2022 सिलेबस
सीटेट 2022 सैलरी
सीटेट 2022 ईबुक
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
सीटेट 2022 सिलेबस
सीटेट 2022 सैलरी
सीटेट 2022 ईबुक
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट
यूपी में 5.29 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अगर परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी के राज्य में नहीं है तो अभ्यर्थी को दूसरे राज्य जाकर परीक्षा देने की तैयारी करनी चाहिए ताकि अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले ही अलॉट हुए परीक्षा केंद्र पहुंचने में आसानी हो। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आवेदन के अंतिम दिनों में परीक्षा केंद्रों पर सीट न होने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों को दूसरे राज्य में परीक्षा केंद्र दिया गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश ने 26 हजार से अधिक सीटें 23 नवम्बर को बढ़ा दीं थीं। जिसके बाद यूपी में कुल 5.29 लाख सीटों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इस तारीख से होगी परीक्षा
सीटेट परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने फिलहाल कोई निर्धारित तिथि घोषित नहीं की है। केवल दिसम्बर 2022 और जनवरी 2023 महीने को घोषित किया गया है। लेकिन सीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार सीटेट परीक्षा को 15 दिसम्बर के आसपास शुरू किया जा सकता है क्योंकि जनवरी में सीटेट परीक्षा के खत्म होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। जिसके बाद फरवरी 2023 में सीटेट रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन