सब्सक्राइब करें

Dhania Ke Upay: फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 03 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dhania Ke Upay Coriander Remedies Know How Dhania Bring Money And Prosperity At Home
फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

Dhania Ke Upay: अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। आमदनी तो खूब होती है, लेकिन उससे ज्यादा पैसे खर्च भी हो जाते हैं। जब कभी भी पास में पैसा आता है तो तुरंत खत्म भी हो जाता है। ऐसे में अधिक खर्चों के कारण व्यक्ति को कभी-कभी कर्ज भी लेना पड़ जाता है। जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी होता है। परिवार का सुख-चैन तक छिन जाता है। साथ ही घर में कलह की स्थिति भी पैदा होने लगती है। यदि आप भी फिजूलखर्ची से परेशान हैं तो ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं। ऐसे हालात से निपटने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो फिजूलखर्ची से बचने और उधारी से उबरने में मददगार साबित होंगे। इन्हीं उपायों में से एक है धनिया का उपाय। चलिए जानते हैं धनिया के चमत्कारी उपायों के बारे में... 

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां, जानिए अभिषेक की सही विधि

Trending Videos
Dhania Ke Upay Coriander Remedies Know How Dhania Bring Money And Prosperity At Home
फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

फिजूलखर्ची से बचने के लिए उपाय 
यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है, जितनी कमाई होती है उतना ही पैसा खर्च भी हो जाता है तो बुधवार के दिन गाय को हरी धनिया खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन में स्थिरता भी आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhania Ke Upay Coriander Remedies Know How Dhania Bring Money And Prosperity At Home
फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय 
किसी भी शुक्रवार को लाल कपड़े में धनिया के कुछ बीज और चांदी का एक सिक्का रखकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने अर्पित कर दें। फिर मां लक्ष्मी के साथ उस पोटली की भी पूजा करें। इसके बाद उस पोटली को अलमारी या पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ने लग जाता है। 

Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी को शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत 
Dhania Ke Upay Coriander Remedies Know How Dhania Bring Money And Prosperity At Home
फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

कलह दूर करने के लिए उपाय
यदि आपके घर में हर वक्त कलह की स्थिति बनी रहती है तो थोड़ा सा सूखा धनिया पूर्व दिशा में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ज्योतिष जानकारों के अनुसार इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ने लगेगा।  

विज्ञापन
Dhania Ke Upay Coriander Remedies Know How Dhania Bring Money And Prosperity At Home
फिजूलखर्ची से हैं परेशान तो कर लें धनिया से जुड़े ये उपाय - फोटो : iStock

रुका हुआ धन वापस लाने के लिए 
अगर आपका कहीं पर धन अटका हुआ है और काफी समय से वापस नहीं मिल पा रहा है तो शुक्रवार के दिन एक कागज पर पैसे लेने वाले का नाम लिखें और  उसमें सूखा धनिया रख दें। इसके बाद उस कागज को बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन जल्द ही आपको मिल जाएगा। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed