सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के हाव-भाव शरीर के अंगो की बनावट, तिल और निशान आदि देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि व्यक्ति के हस्ताक्षर करने का तरीका भी उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। हर व्यक्ति के हस्ताक्षर करने का तरीका अलग-अलग होता है। किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर से आप जान सकते हैं कि वह किसी तरह का व्यक्ति है। हालांकि इस बारे में कुछ भी पूरी तरह से सटीक नहीं होता है लेकिन फिर भी बहुत हद तक हस्ताक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और उसकी प्राथमिकताओं के बारे में जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह के हस्ताक्षकर करने वाले लोग कैसे होते हैं।
आपके व्यक्तित्व का राज खोलता है आपका हस्ताक्षर, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीचे से ऊपर की ओर लिखने वाले
अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग हस्ताक्षर करते समय नीचे से ऊपर की ओर लिखते हैं शायद आप भी ऐसे ही हस्ताक्षर करते हो, ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग आशावान होते हैं और दिल के बहुत साफ होते हैं। हालांकि कई बार ये लोग थोड़े झगड़ालू भी होते हैं।
ऊपर से नीचे की ओर लिखने वाले
जो लोग हस्ताक्षर करते समय ऊपर से नीचे की ओर लिखते हैं। उनका दृष्टिकोण चीजों को लेकर नकारात्मक होता है। ये लोग किसी से ज्यादा मेल-मिलाप करना पसंद नहीं करते हैं और ज्यादा सामाजिक नहीं होते हैं। इनके विचारों में सकारात्मकता की कमी होती है।
बिना कलम उठाए हस्ताक्षर करने वाले
कुछ लोग बिना कलम उठाए हुए एक ही बार में पूरे हस्ताक्षर कर देते हैं। यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर करते समय एक बार भी कलन नहीं उठाता है तो ऐसे लोगों को बेहद रहस्यमय माना जाता है। ऐसे लोगों के भीतर क्या चल रहा है यह पता करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे लोगों के रहस्य रखने वाले के साथ ही झगड़ालू भी माना जाता है।
पूरा सरनेम लिखने वाले
कुछ लोग हस्ताक्षर करते समय अपने सरनेम को पूरा और स्पष्ट लिखते हैं। ऐसे लोग बहुत ही मिलनसार और व्यव्हारिक होते हैं।