सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Feng Shui Tips: अच्छी नींद के लिए बेडरूम में क्या रखें क्या नहीं, जरूर अपनाएं फेंगशुई से जुड़े ये उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 13 Dec 2025 03:11 PM IST
सार

Feng Shui Tips For Bedroom: घर में बेडरूम एक ऐसा स्थान है जहां हम दिनभर की थकान मिटाकर शांति और सुकून भरी नींद लेते हैं। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ वस्तुओं का हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिससे नींद नहीं आती और सारा दिन हम थका-थका सा महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Feng Shui tips for good sleep Know what to keep and what not to keep in the bedroom
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Good Sleep: हर व्यक्ति के लिए नींद का पूरा और गहरा होना बहुत आवश्यक होता है। एक अच्छी और गहरी नींद अगले दिन के लिए आपको पूरी तरह से चार्ज कर देती है। घर में बेडरूम एक ऐसा स्थान है जहां हम दिनभर की थकान मिटाकर शांति और सुकून भरी नींद लेते हैं। बेडरूम में रखी कुछ वस्तुओं का हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिससे नींद नहीं आती और सारा दिन हम थका-थका सा महसूस करते हैं। ऐसे में फेंगशुई के अनुसार, आइए जानते हैं कि बेडरूम में क्या रखें और क्या न रखें जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे और सुकून भरी गहरी नींद आए। 

Trending Videos
Feng Shui tips for good sleep Know what to keep and what not to keep in the bedroom
फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe stock
बेडरूम में बिस्तर की दिशा

बेडरूम में पलंग (बेड) को दक्षिण या पश्चिम दीवार के सहारे रखना शुभ माना जाता है। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, यह दिशा स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए उत्तम मानी जाती है।


Feng Shui Tips: कारोबार में तेजी से होगी तरक्की, ऑफिस में रखें फेंगशुई से जुड़ी ये 6 चीजें


Feng Shui Tips: घर पर जरूर रखें फेंगशुई से जुड़ी ये 5 चीजें, खूब होगी बरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui tips for good sleep Know what to keep and what not to keep in the bedroom
बेडरूम फेंगशुई उपाय - फोटो : Freepik
सॉफ्ट लाइटिंग

बेडरूम में हल्की रोशनी का प्रयोग करना चाहिए। यह कमरे में शांत और सौम्य ऊर्जा का संचार करती है, जिससे नींद अच्छी आती है। 

 

सकारात्मक चित्र

बेडरूम की दीवारों पर सकारात्मक ऊर्जा देने वाले चित्र लगाने चाहिए। जैसे प्राकृतिक दृश्य, फूल, खुशहाल परिवार के चित्र, या राधा-कृष्ण की तस्वीरें, ये कमरे में शुभता और शांति का माहौल बनाए रखते हैं।

Feng Shui tips for good sleep Know what to keep and what not to keep in the bedroom
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : adobe stock
छोटे पौधे
बेडरूम में छोटे इनडोर पौधे जैसे स्नेक प्लांट या लैवेंडर रखना शुभ होता है। ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखते हैं। 

साफ-सुथरा वातावरण
बेडरूम को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। अव्यवस्थित कमरा नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है और मन पर बोझ डालता है। 
विज्ञापन
Feng Shui tips for good sleep Know what to keep and what not to keep in the bedroom
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe stock
बेडरूम में क्या न रखें 

1. बेडरूम में दर्पण को बिस्तर के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे तनाव और अनिद्रा हो सकती है।
2. बेडरूम में  टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
3. बेडरूम में युद्ध, हिंसा या उदासी दर्शाने वाली तस्वीरें या कलाकृतियां नहीं होनी चाहिए।
4. बेडरूम में पानी से जुड़ी कोई तस्वीर या फव्वारा नहीं रखना चाहिए। इससे मानसिक अस्थिरता हो सकती है।
5. बेडरूम में बेड के नीचे भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं रखने से कमरे की ऊर्जा बाधित होती है। 






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed