सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये उपाय बदल देंगे किस्मत, दांपत्य जीवन के साथ करियर में भी होगी तरक्की

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 18 Dec 2025 04:22 PM IST
सार

फेंगशुई शास्त्र में जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के और जीवन में तरक्की के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई से जुड़ी हुई कुछ चीजों को घर पर रखने से धन-दौलत, तरक्की और सुखद दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Feng Shui Tips for happy married life and progress in career and business
सुख-समृद्धि से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala

Feng Shui Tips For Successful Life: जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब वहां पर रहने वाले लोगों को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली आती है। इस कारण से हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है जिसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई शास्त्र में जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के और जीवन में तरक्की के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई से जुड़ी हुई कुछ चीजों को घर पर रखने से धन-दौलत, तरक्की और सुखद दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी। 

Trending Videos
Feng Shui Tips for happy married life and progress in career and business
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Freepik
फेंगशुई सिक्का

फेंगशुई सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को दर्शाते हैं। घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों पर सिक्कों लटकाया जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर से दरिद्रता दूर होती है। करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर रखना अच्छा होता है। 
 


फेंगशुई घंटी

फेंगशुई शास्त्र में घरों में लटकती हुई घंटियों का विशेष महत्व होता है। घर के दरवाजे और खिड़कियों में फेंगशुई घंटी को टांगने पर वातावरण बहुत ही सकारात्मक और खुशनुमा होता है। समय-समय पर जब भी घंटियों की आवाज आती है तो घर का माहौल बहुत ही सकारात्मक हो जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips for happy married life and progress in career and business
फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
डॉल्फिन मछली

मछली को शुभ और पवित्र माना जाता है। फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। नौकरी, व्यापार में तरक्की और दांपत्य जीवन में सुख के लिए डॉल्फिन मछलियों  का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। मछली के जोड़ों को घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंगरूम में रख सकते हैं।

Feng Shui Tips for happy married life and progress in career and business
फेंगशुई शास्त्र - फोटो : Adobe Stock
ड्रैगन मछली

फेंगशुई में ड्रैगन मछली धन, शक्ति, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक होती है। इसे घर या दफ्तर में समृद्धि बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रखा जाता है। इसे धन की मछली भी कहते हैं, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत कर धन आकर्षित करती है।
 

Feng Shui Tips: भूलकर भी कमरे की दीवारों पर न लगाएं ये तस्वीरें, घर की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण


Feng Shui Tips For Lucky Coins: घर में इस जगह रखें फेंगशुई के 3 सिक्के, हर काम में मिलेगी अपार सफलता

विज्ञापन
Feng Shui Tips for happy married life and progress in career and business
कछुआ - फोटो : Adobe Stock
कछुआ
फेंगशुई में कछुए को दीर्घायु, स्थिरता, सुरक्षा और धन का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में रखने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ करियर, रिश्तों व शिक्षा में भी तरक्की होती है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed