सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jyotishiya Upay: छोटी होली पर अगर किया ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Jyotishiya Upay do these remedies on chhoti holi brings prosperity and wealth
होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में माता लक्ष्मी सदा के लिए निवास करती हैं। - फोटो : अमर उजाला

Jyotishiya Upay: भारतवर्ष में अनेक पर्व मनाए जाते हैं। उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण त्योहार है होली। पूरे देश में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।  धार्मिक भाईचारे का यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 17 मार्च को है। इस दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। मान्यता है यदि इस दिन सच्ची निष्ठा से पूजा-अर्चना की जाए, तो आपको जरूर शुभ फल प्राप्त होता है। छोटी होली के दिन भगवान कृष्ण की भी आराधना की जाती है। ऐसा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इसके साथ ही होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में माता लक्ष्मी सदा के लिए निवास करती हैं। छोटी होली  के दिन कुछ आसान उपायों को अपनाकर जीवन में चल रही कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से उपाय हैं जिसे करने से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 

Trending Videos
Jyotishiya Upay do these remedies on chhoti holi brings prosperity and wealth
ऐसी मान्यता है कि दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। - फोटो : अमर उजाला

दान करने से होगी बरकत 
दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। प्राचीन ग्रंथों में भी भिक्षुओं को दान करने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के मौके पर दान करना अच्छा होता है। अगर आप छोटी होली के दिन दान करते हैं, तो इससे घर में धन की कमी दूर होती है, इसके साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotishiya Upay do these remedies on chhoti holi brings prosperity and wealth
नौकरीपेशा या व्यापारी एक नारियल लें और उसे परिवार पर सात बार वारने के बाद होलिका की अग्नि में भस्म कर दें। - फोटो : अमर उजाला

नौकरी और व्यापार वाले करें ये उपाय
छोटी होली वाले दिन प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके साथ ही भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और राधा कृष्ण की पूजा करें। नौकरीपेशा या व्यापारी एक नारियल लें और उसे परिवार पर सात बार वारने के बाद होलिका की अग्नि में भस्म कर दें। इस उपाय से धन प्राप्ति के आसार बनते हैं। 

Jyotishiya Upay do these remedies on chhoti holi brings prosperity and wealth
होलिका दहन से पूर्व लकड़ियों पर मिठाई और फल भोग लगाएं। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे पाए आर्थिक समस्याओं से छुटकारा 
छोटी होली के दौरान कुछ अन्य उपाय करने से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती है। होलिका दहन के दौरान गेहूं, मटर और चना अग्नि में अर्पित कर दें।  इसके साथ ही होलिका दहन से पूर्व लकड़ियों पर मिठाई और फल भोग लगाएं। यदि यह उपाय गृहिणी करेगी तो काभी धन की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Jyotishiya Upay do these remedies on chhoti holi brings prosperity and wealth
इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन 2022 का शुभ मुहूर्त 
इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9:20 से शुरू होगा और रात 10:31 मिनट तक रहेगा। यानी होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed