{"_id":"6981b17768d4d964c30131cc","slug":"kali-mirch-ke-upay-totke-in-hindi-black-pepper-remedies-in-astrology-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astro Tips: रसोई में रखी ये छोटी सी चीज चमका सकती है भाग्य, इन 5 उपायों से करियर और स्वास्थ्य में आएगा सुधार","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Astro Tips: रसोई में रखी ये छोटी सी चीज चमका सकती है भाग्य, इन 5 उपायों से करियर और स्वास्थ्य में आएगा सुधार
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:48 PM IST
सार
Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च के उपायों से न सिर्फ करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, बल्कि सेहत और पारिवारिक जीवन पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं काली मिर्च से जुड़े ऐसे ही कुछ आसान और प्रभावी उपायों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
काली मिर्च के उपाय
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Kali Mirch Ke Upay: आमतौर पर काली मिर्च का इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में काली मिर्च को बेहद प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि काली मिर्च के कुछ खास उपाय जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक होते हैं। इन उपायों से न सिर्फ करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, बल्कि सेहत और पारिवारिक जीवन पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। आज हम आपको काली मिर्च से जुड़े ऐसे ही कुछ आसान और प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
काली मिर्च के ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली मिर्च का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। यही वजह है कि काली मिर्च से किए गए उपाय शनि को मजबूत करने में मदद करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष हो, शनि की महादशा चल रही हो या साढ़ेसाती का प्रभाव हो, तो उसे भोजन में ऊपर से सफेद नमक या हरी मिर्च डालने से बचना चाहिए। इसकी जगह काली मिर्च या काले नमक का प्रयोग करना अधिक शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि से जुड़े दोष धीरे-धीरे शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
Trending Videos
2 of 5
आर्थिक स्थिति और सेहत में सुधार के लिए
- फोटो : adobe
आर्थिक स्थिति और सेहत में सुधार के लिए
यदि आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो काली मिर्च का एक सरल उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए एक काले कपड़े में कुछ काली मिर्च के दाने और थोड़े से पैसे बांधकर जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है और सेहत में भी सुधार लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धन और करियर के लिए काली मिर्च का उपाय
- फोटो : adobestock
धन और करियर के लिए काली मिर्च का उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी शनिवार को काली मिर्च के पांच दाने लें और उन्हें अपने सिर के ऊपर से सात बार वारें। इसके बाद किसी सुनसान चौराहे पर जाकर चार काली मिर्च के दाने चारों दिशाओं में डाल दें। बचा हुआ एक दाना हवा में उछाल दें और बिना पीछे मुड़े सीधे घर लौट आएं। मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, करियर में तरक्की के योग बनते हैं और नजर दोष से भी रक्षा होती है।
4 of 5
रुके हुए काम पूरे करने के लिए
- फोटो : Freepik.com
रुके हुए काम पूरे करने के लिए
यदि आपके काम बार-बार अटक जाते हैं या बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो काली मिर्च का यह उपाय लाभदायक हो सकता है। घर के मुख्य द्वार के पास कुछ काली मिर्च के दाने रखें। जब भी किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलें, उन दानों पर पैर रखकर बाहर जाएं। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घर में सुख-शांति के लिए
- फोटो : Freepik.com
घर में सुख-शांति के लिए
घर में सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक खुशहाली बनाए रखने के लिए एक दीपक में सात काली मिर्च के दाने रखें और उसे घर की दक्षिण दिशा में जलाएं। मान्यता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X