मोती रत्न सुंदरता, वैभव और समृद्धि का प्रतीक है। अक्सर आपने मोती का प्रयोग आभूषणों में देखा होगा। इसे केवल सुंदरता को बढ़ाने के लिए ही नहीं पहना जाता बल्कि इसे पहनने के कई फायदे हैं। आपको बता दें कि मोती एक ऐसा रत्न है जो आपके साथ-साथ आपके भाग्य को भी खूबसूरत बनाता है। अगर आप अपने जीवन में आ रही बाधाओं से परेशान हैं तो मोती का सही से इस्तेमाल करने से दूर हो जाएगी।
Astro Tips: क्या मोती पहनने के फायदे जानते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक समस्याएं होंगी दूर
अगर आपके परिवार में किसी तरह की कोई दिक्कत आ रही है तो आप मोती का इस्तेमाल कर अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं। मोती को पत्नी के बाएं हाथ में पहनाएं इससे आपके परिवार की खुशियां वापस आ जाएगी।
संतान का स्वास्थ्य
अगर आपके संतान का स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता हो तो ऐसे में आप अपने बच्चे के गले में चांदी के चंद्रमा के साथ मोती पहनाएं आपके बच्चे का स्वास्थ्य सही रहेगा।
निर्णय लेने में दिक्कत
अगर आप समय पर फैसला लेने में सक्षम नहीं है तो ऐसे में आपको मोती अपने हाथ में मोती धारण करनी चाहिए। इससे आप सही फैसला ले पाएंगे। सोमवार के दिन गणपति जी का पाठ करें इससे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।
धन की कमी होगी दूर
अगर मेहनत करने के बाद भी आपके घर में हमेशा से धन की कमी रहती है तो आप अपने पूजा स्थान पर दो मोती को पीले कपड़े में बांध कर रख दें। इससे आपके घर में धन की कभी कोई दिक्कत नहीं होगी।