सब्सक्राइब करें

होली 2020: दूर करें असमंजस, शुभ कार्यों पर नहीं लगेगा होलाष्टक का 'ग्रहण'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Mar 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Holashtak 2020 Auspicious work can do in these days
- फोटो : फाइल फोटो

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य कराने को लेकर असमंजस में पड़े लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। होलाष्टक में भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसे लेकर उत्तराखंड विद्वत सभा ने लोगों की शंका दूर की है।

Trending Videos
Holashtak 2020 Auspicious work can do in these days
आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं - फोटो : अमर उजाला

सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, कई राज्यों में होलाष्टक का दोष पड़ता है। दोष पड़ने के कारण होली से आठ दिन पहले तक विवाह, शुभ मुहूर्त, चूड़ा-कर्म व अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते लेकिन उत्तराखंड में इसका कोई दोष नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holashtak 2020 Auspicious work can do in these days
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कहा जाता है कि होलिका दहन से आठ दिन दाह-कर्म की तैयारी की जाती है। यह मृत्यु का सूचक है। इसी कारण होली से पहले आठ दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। होलिका दहन में प्रहलाद के बचने की खुशी में होली का त्योहार मनाते हैं।

Holashtak 2020 Auspicious work can do in these days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जानकारी के अभाव में कई लोग शुभ कार्य नहीं कराते, जबकि ऐसा नहीं है। दो मार्च व आठ मार्च को कई विवाह आयोजन भी किए जा रहे हैं। कहा कि शास्त्रों के अनुसार, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत कई राज्यों में ही इसका प्रभाव होता है। 

विज्ञापन
Holashtak 2020 Auspicious work can do in these days
- फोटो : अमर उजाला

इन राज्यों में होलाष्टक दो मार्च से नौ मार्च तक रहेगा। दस मार्च को रंगों के साथ होली मनाई जाएगी। रंगों की होली से एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है फिर अगले दिन होली खेली जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed