{"_id":"6027e8197242d1018d389a9d","slug":"know-what-it-means-to-suddenly-increase-the-number-of-mice-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या होता है घर में अचानक चूहे बढ़ने का मतलब","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जानिए क्या होता है घर में अचानक चूहे बढ़ने का मतलब
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:32 AM IST
अक्सर ज्यादातर लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि अचानक से घर में चूहों की संख्या बढ़ जाती है। चूहे घर के कोनों में बिल बना लेते हैं और साफ-सफाई करने के बाद भी चूहे घर में इधर-उधर दिखाई देते रहते हैं। घर में अचानक चूहों की संख्या बढ़ने को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। जिनके अनुसार कुछ लोग घर में चूहों की संख्या अचानक बढ़ना शुभ मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे शुभ नहीं मानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि घर में अचानक चूहों का बढ़ना क्या संकेत देता है।
Trending Videos
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकप्रचलित मान्यताओं के अनुसार घर में काले चूहों की संख्या अधिक होने से किसी परेशानी के अचानक होने का अंदेशा रहता है। माना जाता है कि घर में बहुत अधिक चूहे घूमने से शत्रुओं की तरफ से नुकसान होने और रोगों की बढ़ने का संकेत होता है। मान्यता है कि घर के सामान की तरह चूहे सुख-समृद्धि को भी कुतर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
चूहा
वास्तु शास्त्र के अनुसार चूहे घर के कोनों में सुरंग की तरह बिल बना लेते हैं, जिसके कारण उन बिलों में हमेशा अंधेरा पसरा रहता है जो की घर में नाकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है, लेकिन चूहे को मारना नहीं चाहिए क्योंकि चूहा गणेश भगवान का वाहन है। आने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको बप्पा की पूजा करनी चाहिए और नकारात्मकता को दूर करने के लिए कोनों के पास फिटकरी का टुकड़ा रख दें। एक माह के बाद वह टुकड़ा बदल कर नया रखें।
4 of 4
rat
- फोटो : Social Media
अक्सर लोग घर में छछूंदरों को नहीं आने देते हैं लेकिन जहां चूहों को अशुभता का कारक माना जाता है तो वहीं छछूंदरों का घर में आना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि जिस घर में छछूंदर घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है। चूहों को मारने की बजाए उन्हें घर से दूर करने के उपाय करने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।