सब्सक्राइब करें

वरुथिनी एकादशी पर राशि के अनुसार लगाएं विष्णु जी को भोग, मनोवांछित फलों की होगी प्राप्ति

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 PM IST
सार

Varuthini Ekadashi 2026: इस साल 13 अप्रैल 2026, सोमवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यदि इस दिन राशि के अनुसार प्रभु को भोग लगाया जाए, तो मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 

विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2026 date 13 April shubh muhurat and bhog according to zodiac sign
Varuthini Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Varuthini Ekadashi 2026: हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती हैं। साथ ही प्रभु अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इस साल 13 अप्रैल 2026, सोमवार को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर भगवान विष्णु को भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। कहा जाता है कि यदि राशि के अनुसार भोग लगाया जाए, तो न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि ग्रह दोष भी शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान

Trending Videos
Varuthini Ekadashi 2026 date 13 April shubh muhurat and bhog according to zodiac sign
Varuthini Ekadashi 2026 - फोटो : adobe

मेष राशि
इस राशि के जातक भगवान को लाल रंग की मिठाई जैसे लाल पेड़ा या बूंदी के लड्डू अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होता है।

मिथुन राशि
मूंग दाल का हलवा अर्पित करना शुभ रहेगा। इससे बुद्धि, वाणी और संबंधों में मधुरता आने लगती हैं।

Kharmas 2026: इस दिन से खत्म होगा खरमास, जानिए अप्रैल माह में विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2026 date 13 April shubh muhurat and bhog according to zodiac sign
Varuthini Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock

कर्क राशि
दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलती हैं।

सिंह राशि
गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें। इससे मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

कन्या राशि
धनिया की पंजीरी, परवल की मिठाई या दूध के पेड़े चढ़ाएं। इससे स्वास्थ्य अच्छे होता है।

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर करें ये खास उपाय, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

Varuthini Ekadashi 2026 date 13 April shubh muhurat and bhog according to zodiac sign
Varuthini Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock

तुला राशि
पंजीरी, खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे जीवन में संतुलन बढ़ता है।

वृश्चिक राशि
गुड़ की चिक्की, गुड़ से बनी मिठाई या खीर अर्पित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।

धनु राशि
बेसन के लड्डू, पीले फल या केले चढ़ाएं। इससे भाग्य मजबूत होता है।


Akshaya Tritiya 2026: अबूझ मुहूर्त क्या है? अक्षय तृतीया पर क्यों नहीं देखी जाती कोई शुभ घड़ी

विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2026 date 13 April shubh muhurat and bhog according to zodiac sign
Varuthini Ekadashi 2026 - फोटो : Adobe Stock

मकर राशि
तिल के लड्डू, दही-इलायची या चूरमा का भोग लगाएं। इससे कर्मों का शुभ फल प्राप्त होता है।

कुंभ राशि
नारियल की मिठाई या पेड़े अर्पित करें। इससे जीवन में खुशहाली आती हैं।

मीन राशि
केसर की खीर, पीले बेसन के लड्डू या मिश्री चढ़ाएं। इससे आध्यात्मिक उन्नति होती हैं।

Akshay Tritiya 2026: इस अक्षय तृतीया करें ये खास उपाय, धन की कमी होगी दूर

Akshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया और क्यों कहा जाता है इसे अबूझ मुहूर्त ? जानिए इसका महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed