सब्सक्राइब करें

सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशियों को तरक्की और धन लाभ के योग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 07 Apr 2026 12:52 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। इसे बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। बुधादित्य राजयोग से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
sun mercury conjunction in pisces on 11 april will make budhaditya rajyog these zodiac sign will be lucky
बुधादित्य योग - फोटो : अमर उजाला

बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुधदेव अभी शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं, जो 11 अप्रैल को राशि परिवर्तन करते हुए गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में चले जाएंगे। बुध के मीन राशि में गोचर करने से सूर्य और बुध के बीच युति होगी जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष म बुधादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ राजयोग माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य और बुध का विशेष महत्व होता है। सूर्य आत्मा, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी पद और ऊंचे मुकाम का कारक ग्रह है, वहीं बुध बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार आदि का  कारक ग्रह होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध और सूर्य किसी एक राशि में आते हैं तब बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के कारण किन-किन लोगों सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते है बुधादित्य राजयोग के निर्माण से किन-किन राशि वालों लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

Trending Videos
sun mercury conjunction in pisces on 11 april will make budhaditya rajyog these zodiac sign will be lucky
मिथुन - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही शुभ, लाभकारी और फायदेमंद रहेगा। बुध-सूर्य की युति से बना यह राजयोग आपके कर्म के भाव पर बनेगा जिससे आपके करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। नौकरी की तलाश में आपको नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा नौकरी में नई तरह की कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। आपके अधूरे काम इस समय पूरे हो सकते हैं। आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन आपको किसी भी तरह के जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। 

Najar Dosh Upay: हर मूलांक का ग्रहों से है खास नाता, जानें जन्मतिथि के अनुसार नजर दोष दूर करने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
sun mercury conjunction in pisces on 11 april will make budhaditya rajyog these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनेगा। इससे आपकी आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। बिजनेस में आय के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के अच्छे योग के प्रबल योग है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। 
 
sun mercury conjunction in pisces on 11 april will make budhaditya rajyog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत शुभ और सकारात्मक साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। इस दौरान आपको किसी तरह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। करियर में कोई बड़ा और ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग नौकरी या कारोबार में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनके के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में जबरदस्त लाभ के मौके मिलेंगे। लेकिन इस दौरान आपके खर्चों में अचानक से वृद्दि के योग हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed