सब्सक्राइब करें

Manglik Dosh Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 सरल उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 07 Apr 2026 02:05 PM IST
सार

Manglik Dosh Upay :  कुंडली में मांगलिक दोष होने के कारण व्यक्ति कई तरह की समस्याएं झेलता है। विशेषतौर पर विवाह मार्ग में कई तरह की बाधाएं आती हैं। 
 

विज्ञापन
Astrological Remedies For Manglik Dosh Know Manglik Dosh ke upay
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Manglik Dosh Upay : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मंगल ग्रह की विशेष स्थिति के कारण बनने वाले मांगलिक दोष का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। मान्यता है कि, इस दोष के कारण विवाह में देरी, रिश्तों में तनाव और भूमि-भवन के काम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। हालांकि, इसका खास असर विवाह योग पर पड़ता है। कहते हैं कि, मंगल दोष के कारण अक्सर शादी-विवाह के काम में दिक्कतें आती हैं। साथ ही कार्यों को पूरा करने में सामान्य से अधिक प्रयास करने पड़ते हैं। लेकिन शास्त्रों में इसके कई सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें श्रद्धा और नियम के साथ करने से मंगल दोष के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं।


Vastu Tips For Money: धन में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें वास्तु के उपाय

Trending Videos
Astrological Remedies For Manglik Dosh Know Manglik Dosh ke upay
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : अमर उजाला
मांगलिक दोष क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  जब कुंडली में मंगल ग्रह 1, 4, 7, 8 या 12वें भाव में स्थित होता है, तो इसे मांगलिक दोष माना जाता है।
 

Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrological Remedies For Manglik Dosh Know Manglik Dosh ke upay
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : adobe stock

मंगलवार का व्रत रखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करें। इससे मंगल दोष शांत होता है।

हनुमान जी की उपासना करें
हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में कई बदलाव आते हैं। इस दिन आप प्रभु को सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें। इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

Astrological Remedies For Manglik Dosh Know Manglik Dosh ke upay
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : Adobe

दान-पुण्य करें
आप मसूर की दाल, गुड़ और अन्य लाल चीजों का दान करें। यह उपाय मंगल को प्रसन्न करता है और कष्टों को कम करता है।

मंगल शांति पूजा और यंत्र स्थापना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को शांत करने के लिए वैदिक मंत्रों का जाप, हवन और मंगल यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। इससे दोष धीरे-धीरे शांत होने लगते हैं।

Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें, बढ़ती है अशुभता और आती है दरिद्रता

विज्ञापन
Astrological Remedies For Manglik Dosh Know Manglik Dosh ke upay
मांगलिक दोष शांति के उपाय - फोटो : adobe

पीपल विवाह 
कहते हैं कि, विवाह से पहले पीपल के पेड़ से गुप्त रूप से विवाह करने से भी मांगलिक दोष का प्रभाव कम हो सकता है। हालांकि, इसे हमेशा ज्योतिषियों की सहायता व विधि-विधान से ही करना चाहिए।

Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान

मंगल ग्रह मंत्र

ऊँ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम ।

कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम ।।

 

मंगल गायत्री मंत्र

ॐ अंगारकाय विद्महे शक्ति हस्ताय धीमहि तन्नो भौमः प्रचोदयात्।।

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति 2 जून को करेंगे उच्च राशि में गोचर, जानिए मेष से मीन राशियों तक प्रभाव
मंगल चंडिका मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं कलीम सर्व पुज्ये देवी मंगल चण्डिके ऐं क्रू फट् स्वाहा

ॐ ह्रीं श्रीं कलीम सर्व पुज्ये देवी मंगल चण्डिके हूँ हूँ फट् स्वाहा

सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशियों को तरक्की और धन लाभ के योग


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed